20 हजार घूस लेते दो कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े, इंदौर में सेवा सहकारी संस्था में KCC लोन रिन्यू के नाम पर मांगी थी रिश्वत

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई. इसके बाद 12 जून 2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया. लोकायुक्त टीम ने गौतमपुरा स्थित संस्था कार्यालय में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.
The Lokayukta team arrested two employees red-handed while accepting a bribe.

लोकायुक्त की टीम ने घूस लेते 2 कर्मचारियों को रंगेहाथों की गिरफ्तार किया.

MP News: इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गौतमपुरा के दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई.

2024 में KCC पर लिया था 2 लाख का लोन

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुनघारा, तहसील देपालपुर निवासी किसान जाकिर हुसैन पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने वर्ष 2024 में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 लाख रुपये का ऋण लिया था. नियमानुसार यह राशि एक वर्ष बाद बिना ब्याज के जमा करनी थी, लेकिन वे समय पर भुगतान नहीं कर सके. इसके बाद वर्ष 2026 में दोबारा KCC लोन लेने के लिए उन्हें ब्याज सहित कुल 2 लाख 30 हजार रुपये जमा करने थे.

शिकायतकर्ता का आरोप था कि लोन का नवीनीकरण करने के लिए सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गौतमपुरा में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रभारी समिति प्रबंधक अमन जोशी और सहायक समिति प्रबंधक रमेशचंद्र पंड्या द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी.

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई. इसके बाद 12 जून 2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया. लोकायुक्त टीम ने गौतमपुरा स्थित संस्था कार्यालय में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. लोकायुक्त ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर सहित लोकायुक्त की विशेष टीम शामिल रही. लोकायुक्त संगठन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढे़ं: ‘लड़के से जुड़े मामले में CBI जांच क्यों नहीं?’ राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाई ने ट्विशा केस का जिक्र किया

ज़रूर पढ़ें