CM मोहन यादव ने जबलपुर क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिए, बोले- रेस्क्यू में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करेंगे

Jabalpur Cruise Incident: इस हादसे पर सीएम ने दुख और संवेदना जताई है. सीएम ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार करेंगे. मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.
CM Mohan Yadav orders inquiry into Jabalpur cruise accident.

सीएम मोहन यादव ने जबलपुर क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिए

Jabalpur Cruise Incident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर क्रूज हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जांच के आदेश दिए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार करेंगे. इस घटना से निश्चित तौर पर मन दुखी होता है.

सीएम ने संवेदना जताई

CM ने इस दर्दनाक दुर्घटना के बारे में कहा कि ऐसे क्रूज में सफर के दौरान लाइफ जैकेट पहनना चाहिए. जिन लोगों ने जैकेट पहनी भी थी वो आधी-अधूरी थी लेकिन ये बातें जांच में सामने आएंगी. इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा. पर्यटन विभाग इसकी जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसका प्रयास करेंगे. मेरी परिवारो के साथ शोक-संवेदना है.

’15 अगस्त को सम्मानित करेंगे’

सीएम ने घटना के बारे में कहा कि रेस्क्यू दल ने बेहतरीन काम किया है. दल ने सक्रिय और त्वरित भूमिका निभायी है. क्रूज को काटकर लोगों को बाहर निकाला. लगभग 4.30 घंटे तक लोगों ने शानदार काम किया. क्रूज से लोगों को बचाया गया. जिन बचावकर्मियों ने बेहतरीन काम किया है, उन्हें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसा: बरगी डैम पहुंचे तो भावुक हो गए राकेश सिंह, शवों को देख मंत्री की आंखें हुईं नम

4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

इस हादसे पर सीएम ने दुख और संवेदना जताई है. मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार घटना को लेकर संवेदनशील है. भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा.

ज़रूर पढ़ें