जबलपुर में दहेज के लिए पत्नी से मारपीट, 10 लाख की मांग को लेकर घर से निकाला, 1 साल पहले हुई थी लव मैरिज

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा कि 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है. इसके लिए उसके साथ मारपीट की गई और घर से बाहर निकाल दिया गया. एक साल पहले हुई थी लव मैरिज.
jabalpur dowry case

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई. इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत मानसिक उत्पीड़न और पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं.

पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

जबलपुर के उखरी स्थित एसबीआई कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता नेहा भसीन मंगलवार (24 मार्च) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हो रही जनसुनवाई में पहुंचीं. यहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने बताया कि 19 दिसंबर 2024 को उसने हनुमानताल स्थित शारदा मंदिर के पास रहने वाले प्रकल्प अहिरवार से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों शहर के गोहलपुर स्थित त्रिमूर्ति नगर में रहने लगे जो कि उसका ससुराल है. नवविवाहिता ने आगे बताया कि पहले तो सबकुछ सामान्य रहा लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती गई.

शादी के कुछ समय बाद पति, सास निरंतरा अहिरवार, ससुर दिलीप अहिरवार और ननद मिली अहिरवार मिलकर उसे प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता ने बताया कि सभी मिलकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे. ताना मारने लगे, कहते कि कहीं और शादी होती तो दहेज मिलता. मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव भी बनाया.

ये भी पढ़ें: ‘पापा’ के बदले बेटे को बना दिया ‘मंत्री’, मिनिस्‍टर की गैरहाजिरी में ऐसा क्या हुआ कि अब हो रही फजीहत

मारपीट करके घर से बाहर निकाला

पीड़िता ने जब दहेज लाने से मना कर दिया तो पति ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद 22 दिसंबर 2025 को उसे घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद वह मायके में जाकर रहने लगी. पीड़िता नेहा भसीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति को 2.31 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए, 1 लाख नकद दिए और सोने की अंगूठी भी दी, जिसे उन्होंने अपने पास रख लिया. पीड़िता का कहना है कि 13 मार्च को पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद भी अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. यही वजह रही कि वह जनसुनवाई में पहुंची थी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें