JABALPUR: कलयुगी बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, शराब के लिए मांग रहा था पैसे

JABALPUR: जबलपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी. इस घटना में नशे में धुत्त एक युवक पहले अपनी पत्नी से मारपीट करता है और फिर मां को जान से मार देता है.
jabalpur news

कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

JABALPUR: जबलपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी. घटना सिहोरा थाना क्षेत्र की है जहां नशे में धुत्त एक युवक पहले अपनी पत्नी से मारपीट करता है और फिर जब बीच बचाव करने उसकी मां आती है तो उसे पर टेबल फैन से जान लेवा हमला कर देता है इस हमले में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो जाती है.

दरअसल जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में रहने वाला करण कोल शराब पीने का आदि है. शराब के नशे में अक्सर वह घर की महिलाओं के साथ मारपीट करता था. शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर भी पति-पत्नी के बीच में कई बार विवाद हो चुका था. सोमवार की रात को भी करण कोल शराब के नशे में घर वापस आया तो अपनी पत्नी के साथ विवाद करने लगा.

मां के साथ करने लगा मारपीट

विवाद इतना बढ़ गया कि शराब की नशे में धुत कारण कोल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. घर में अपने बेटा बहू को विवाद करता देख मां गिरानी बाई अपने बेटे को रोकने के लिए पहुंची. लेकिन शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां को भी नहीं पहचाना और उसके सर पर खून सवार हो गया. गुस्से में कारण कोल ने घर पर रख टेबल फैन को उठाया और मां के सिर पर दे मारा.

सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई

जिससे बुजुर्ग मां गिरानी बाई के सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई. तत्काल पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया घटना के घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी करण कॉल फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढे़ं- अब उज्जैन के काल भैरव मंदिर में होंगे VIP दर्शन! श्रद्धालु लगा सकेंगे मदिरा भोग, जानें कितना पैसा खर्च करना होगा

ज़रूर पढ़ें