Chhindwara: CM मोहन यादव का सख्‍त एक्शन, काम में लापरवाही बरतने पर CMHO को किया सस्‍पेंड

Chhindwara News: सीएम ने समीक्षा के दौरान सीएमएचओ के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद CMHO डॉ नरेश गुनाडे को तत्काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया.
Mohan yadav

सीएम मोहन यादव

Chhindwara News: मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आए हैं. सीएम ने समीक्षा के दौरान सीएमएचओ के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद CMHO डॉ नरेश गुनाडे को तत्काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनता के प्रति लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा क अच्‍छा काम करने वालो को प्रोत्सहित भी किया जाएगा और प्रमोशन भी दिया जाएगा. सीएम ने कहा कि इससे पहले राजस्‍व के मामलों में भी हमने लापरवाही बरतने वाले तहसीलदार परासिया सुनैना ब्रम्हे और एक पटवारी को सस्‍पेंड किया है.

सीएम ने किया मुख्‍यमंत्री जनविश्वास अभियान का शुभारंभ

सीएम मोहन यादव ने आज छिंदवाड़ा में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय ‘समाधान ऑनलाइन’ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

सीएम ने कहा कि इस अभियान के दौरान हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच जाएंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित मामलों की जमीनी हकीकत देखेंगे. यह अभियान जनवरी तक पूरे प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को लगातार चलेगा.

पुलिस विभाग के लंबित प्रमोशन होंगे पूरे

सीएम मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषाणएं की हैं. सीएम यादव ने जिले में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित प्रमोशन को अलगे दो महीनों में पूरा करने के लिए अधिकारियों को कहा है.

उन्‍होंने आगे कहा कि मध्‍य प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण समेत हर वर्ग के कल्‍याण के लिए सरकार काम कर रही है. सीएम ने कहा कि प्रदेश में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों कीे प्रमोशन सालों से लंबित थे, जिन्‍हें हमारी सरकार अधिकार दिलवाने की पहल कर रही है.

ये भी पढे़ं- ‘मांगा ही नहीं था तो मिलेगा कहां से’, दिल्ली से वापस लौट रहे नरोत्तम मिश्रा बोले-नितिन नवीन से मुलाकात नहीं हुई

ज़रूर पढ़ें