जबलपुर में 1 नवंबर को होगी ‘सूर्या हाफ मैराथन’ की ट्रायल दौड़, 1000 रनर्स भाग लेंगे

Jabalpur Surya Half Marathon Trial: मुख्य आयोजन से पहले, व्यवस्थाओं को परखने और शहरवासियों में उत्साह का संचार करने के लिए 1 नवंबर को ट्रायल दौड़ आयोजित की जाएगी. ट्रायल दौड़ की शुरुआत सुबह 6 बजे राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से होगी, जिसमें लगभग 1,000 धावक शामिल होकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, अनुशासन और खेलभावना का संदेश देगें.
Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Annu held a review meeting.

जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू ने की समीक्षा बैठक

Jabalpur Surya Half Marathon Trial: संस्कारधानी जबलपुर में स्वास्थ्य, खेल भावना, स्वच्छता और अनुशासन का अलख जगाने के उद्देश्य से भारतीय सेना द्वारा प्रमुख सहयोगी नगर निगम जबलपुर के साथ सूर्या हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य आयोजन से पहले, व्यवस्थाओं को परखने और शहरवासियों में उत्साह का संचार करने के लिए 1 नवंबर को ट्रायल दौड़ आयोजित की जाएगी. ट्रायल दौड़ की शुरुआत सुबह 6 बजे राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से होगी, जिसमें लगभग 1,000 धावक शामिल होकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, अनुशासन और खेलभावना का संदेश देगें.

22 नवंबर को होगा हाफ मैराथन का आयोजन

ट्रायल दौड़ के सफल परीक्षण के बाद आगामी 22 नवंबर को फाइनल सूर्या हाफ मैराथन आयोजित होगी. इस भव्य दौड़ में 10 हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है. यह विशाल आयोजन न केवल शहर के युवाओं को खेल व स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करेगा, बल्कि जबलपुर से स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का एक सकारात्मक संदेश भी पूरे देश में प्रसारित करेगा.

महापौर ने की समीक्षा बैठक

आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में भारतीय सेना की ओर से कर्नल सी.एस. मैनी, यातायात विभाग से डी.एस.पी. शुक्ला, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा तथा कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में धावकों की सुरक्षा, मेडिकल बैकअप, पेयजल व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें: वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त के घर लोकायुक्त का छापा, आय से 264% ज्यादा मिली संपत्ति, भोपाल-सागर में भी मिले प्लॉट

इस रूट पर होगी ट्रायल दौड़

ट्रायल दौड़ का शुभारंभ पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से होगा. यहां से धावक अशोका होटल चौक, तीनपत्ती चौक, महाराणा प्रताप चौक, नौदरा ब्रिज, रसल चौक, जबलपुर हॉस्पिटल, ब्लूम चौक, नवभारत प्रेस, पंकज होटल, गौमाता चौक, होते हुए पुनः अशोका होटल के रास्ते पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां इस दौड़ का औपचारिक समापन होगा.

ज़रूर पढ़ें