‘जंगली जानवरों का शिकार करूंगा…’, कांग्रेस MLA मधु भगत का विवादित बयान, कहा- मेरा वीडियो अधिकारियों तक भेजना
विधायक मधु भगत
MP News: बालाघाट में कांग्रेस विधायक मधु भगत का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विधायक मधु भगत एक विशेष समुदाय की ओर इशारा करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि इनका निशान तीर-कमान है. उन्होंने कहा कि अगर तीर-कमान इनके हाथ में आया तो ये लोग गिन-गिनकर जंगली जानवरों का शिकार करेंगे.
वायरल वीडियो में विधायक मधु भगत यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि जब ये लोग जंगली जानवरों को मारेंगे, तो मैं भी इनके साथ चलूंगा. मैं सबसे आगे रहूंगा और जंगली जानवरों का शिकार करूंगा. विधायक के इस बयान के सामने आने के बाद अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.
मेरा वीडियो अधिकारियों तक भेजना – विधायक
इतना ही नहीं, विधायक मधु भगत यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह मेरी वीडियो अधिकारियों तक भेजना. उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बाघ हमले से पीड़ित परिवार से मिलने गए थे विधायक
बताया जा रहा है कि बाघ के हमले के बाद पीड़ित और उसके परिवार से मुलाकात करने के बाद विधायक मधु भगत ने यह बयान दिया. इसी दौरान उन्होंने जंगली जानवरों के शिकार को लेकर यह बात कही. अब विधायक मधु भगत का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सरकार कर रही जंगली जानवरों का संरक्षण
एक तरफ सरकार जंगली जानवरों और वन्यजीवों को संरक्षित करने के लिए लगातार प्रयासरत है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस विधायक मधु भगत जंगली जानवरों के शिकार की बात कहते नजर आ रहे हैं. विधायक के इस बयान को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है.