धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई शालिग्राम को हाई कोर्ट से राहत, गोलीकांड मामले में मिली जमानत

MP News: बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शालिग्राम गर्ग (सौरव गर्ग) भाई को मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट से राहत मिल गई है.
Dhirendra Shastri's brother Shaligram granted bail.

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई शालिग्राम को मिली जमानत

MP News: बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शालिग्राम गर्ग (सौरव गर्ग) भाई को मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत देने का आदेश दिया है. शालिग्राम छतरपुर में हुए गोलीकांड में मुख्‍य आरोपी था.

हालांकि मामले में शालिग्राम ने राजनीति दबाव और पुरानी रंजिश के चलते फंसाने का तर्क दिया था और कहा था कि बड़े भाई के संत होने पर उसे फंसाया गया है. पूरे मामले में छतरपुर जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद बचाव पक्ष ने हाई कोर्ट अर्जी दायर की थी..

25 अगस्त को जिला अदालत में लगाई थी अर्जी

शालिग्राम गर्ग की ओर से जमानत के लिए पहली अर्जी छतरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में लगाई गई थी. 25 अगस्त 2026 को यह आवेदन विशेष न्यायाधीश निधि सक्सेना की अदालत में पेश किया गया था. न्यायालयीन अवकाश के चलते तत्काल सुनवाई नहीं हो सकी और 29 अगस्त को मामले पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं. सुनवाई पूरी होने के बाद 31 अगस्त को जिला अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

हाई कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर दी जमानत

जिला अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद शालिग्राम गर्ग की ओर से हाई कोर्ट का रुख किया गया. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने जमानत के पक्ष में अपनी दलीलें रखीं. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों और केस से जुड़े तथ्यों पर विचार करने के बाद जमानत आवेदन मंजूर कर लिया. आदेश के मुताबिक 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें सशर्त जमानत दी गई है. अब आदेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ होगा.

फायरिंग और मारपीट के लगे हैं आरोप

मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा से जुड़ा है. शालिग्राम गर्ग पर फायरिंग और मारपीट के आरोप हैं. घटना में मोतीलाल कुशवाहा नाम का व्यक्ति घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ गरीब परिवारों की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे. विरोध किए जाने पर फायरिंग की गई.

ये भी पढे़ं- कौन है बाबा बागेश्वर का भाई शालिग्राम? किसान को गोली मारने समेत कई गंभीर आरोप, FIR दर्ज

ज़रूर पढ़ें