‘तुम्हारे केवल 3 दिन इसके बाद जेल में सड़ोगे’ एक्शन मोड में कलेक्टर अंजू भदोरिया, सरपंच की लगा दी क्लास
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया हाल में जिले के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पहुंची. यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन और आगनवाड़ी का निरीक्षण किया. कलेक्टर निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर भड़क उठी और सरपंच को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने सरंपच और सचिव के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.
आंगनवाड़ी केंद्र में भी भारी लापरवाही
दरअसल, मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के नुनखान स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लेने जब कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया पहुंची तो उन्होंने पाया कि वहां एक भी बच्चा मौजूद नहीं है. इतना ही नहीं आगनवाड़ी कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थीं, लेकिन सहायिका पिछले 15 दिनों से गायब थीं.कलेक्टर ने बच्चों की गैरमौजूदगी और आंगनवाड़ी सहायिका की अनुपस्थिति मिलने पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए.
बेहद घटिया और असंतोषजनक काम
इसके बाद निरीक्षण के अगले चरण में कलेक्टर ने गणेशपुर पंचायत भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की. कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने यहां पर काम बेहद घटिया और असंतोषजनक पाया. इतना ही नहीं आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस पंचायत भवन के निर्माण के लिए 37.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे. जिनमें से सरपंच अमर सिंह पट्टा और सचिव भागवत प्रसाद ने 33 लाख रुपये निकाल लिए, जबकि धरातल पर काम भी बेहद निराशाजनक रहा.
तीन दिन के भीतर जमा करो रकम-कलेक्टर
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरपंच अमर सिंह पट्टा को तीन दिन के भीतर गड़बड़ी के पैसे जमा करने का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा ‘चाहे कही से भी करके तीन दिन के भीतर पूरा पैसा जमा करों नहीं तो फिर 15 दिन जेल में सड़ोंगे.’ इसके साथ ही भारी लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में पंचायत सचिव भागवत प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ को मिली 2 नई ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरूद का सफर हुआ आसान, जानें किराया