योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में होगा प्रोग्राम, 5000 लोग होंगे शामिल
जबलपुर: योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
President Draupadi Murmu Jabalpur Visit: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है लेकिन इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जबलपुर के लिए बेहद खास होने वाला है. जबलपुर में राष्ट्रपति इस द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग अभ्यास में शामिल होने जा रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जबलपुर की गैरिसन ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में करीब 5000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे. इसके लिए जिला प्रशासन की टीम ने तैयारियां पेश कर दी है.
सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई हैं
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु सेवा के विशेष विमान से 20 जून की शाम को ही संस्कारधानी जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगी. उसके बाद प्रोटोकॉल के तहत विशेष गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति जबलपुर में रात्रि विश्राम करेंगी.
फिर सुबह योग अभ्यास में शामिल होने के लिए गैरिसन ग्राउंड पहुंचेंगी. इस दौरान VIP प्रोटोकॉल लागू होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के काफिले के रास्ते को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाएगा. सुरक्षा के लिए योग अभ्यास के कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउंड में विशेष सुरक्षा बल भी तैनात किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 27% OBC आरक्षण का मामला: MP HC में सुनवाई टली, याचिकाकर्ताओं के वकील नहीं हुए हाजिर, 24 जून को होगी हियरिंग
RDVV के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू योग अभ्यास के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी. दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे. विश्वविद्यालय में भी राष्ट्रपति की आगमन को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है.