हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के लिए वोटिंग आज, 3112 वोटर्स तय करेंगे बार की नई कार्यकारिणी
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट(File Photo)
Jabalpur: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन सत्र 2026-28 के लिए आज 17 अगस्त सुबह 10.30 बजे से मतदान शुरू हैं. इस चुनाव में करीब 3112 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए प्रतिनिधि चुनेंगे. वोटिंग आज शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं 18 अगस्त मंगलवार से मतगणना शुरू होगी. उस चुनाव के परिणाम मतगणना शुरू होने के बाद ही जारी किए जाएंगे.
मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने दी जानकारी
मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने इस चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन सत्र 2026-28 के चुनाव के लिए हाई कोर्ट परिसर में कुल 65 बूथ बनाएं गए हैं. चुनाव की पूरी प्रक्रिया सिल्वर जुबली हॉल में संपन्न होगी. मतदान को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पर्यवेक्षक और 10 अधिवक्ताओं को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि इस बार उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का एक-एक पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रहेगा.
चुनाव संचालन के लिए टीम गठित
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त, जेड.एम. शाह, जेपी अग्रवाल और अमृत कौर रूपराह को पर्यवेक्षक बनाया गया है. इन्हीं की देखरेख में मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी ककराई जाएगी. चुनाव संचालन के लिए एक टीम भी गठित की गई है. इस टीम में हिमांशु तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, वंदना श्रोति, राकेश तिवारी, सुशील अग्रवाल, ए.टी. फरीदी, मनीष जैन और नितिन गुप्ता शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम