Sagar: पति की मौत के बाद बिखर गया पूरा परिवार, पत्नी ने बच्चों के साथ खाया जहर, जानें पूरा मामला

Sagar: सागर जिले के खुरई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खुरई के सुभाष वार्ड में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया.
Sagar

सांकेतिक तस्वीर

Sagar: सागर जिले के खुरई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खुरई के सुभाष वार्ड में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. यहां पर हनुमान मंदिर के पुजारी की जहर खाने से मौत होने के ठीक दो दिन बाद उसकी पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ जगह खा लिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई वहीं दोनों बच्चें आस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

खुरई के सुभाष वार्ड का मामला

दरअसल खुरई के सुभाष वार्ड में आरती तिवारी अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. आरती ने अपनी पति की मौत के दो दिन बाद ही एक खौफनाक कदम उठाया और 13 वर्षीय बेटी दिव्या और 12 वर्षीय बेटे दिव्यांश के साथ जहरीली पदार्थ सेवन कर लिया. आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ वहीं बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.

दो दिन पहले हुई थी पति की मौत

गौरतलब है कि दो दिन पहले सत्यदेव तिवारी (34) ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था. गंभीर हालत में उन्हें सागर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. सत्यमेव तिवारी खुरई कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी था.

शुरूआती जांच में हुआ खुलासा

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सत्यमेव तिवारी आरती के तीसरे पति थे जबकि दोनों बच्चे पूर्व पति के थे. पुलिस को इस बात का शक है कि महिला ने पहले बच्चों को जहर दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: जबलपुर में गोल्ड लोन के नाम पर बैंक से ठगी! नकली सोना गिरवी रखकर 43 लाख का लगाया चूना, 15 के खिलाफ FIR दर्ज

ज़रूर पढ़ें