Bhopal: कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 1400 में खरीदकर 2500 में बेच रहे थे सिलिंडर, खाद्य विभाग ने दबोचा
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
MP News: भोपाल में एलपीजी किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों खपत बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कालाबाजारी और जमाखोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं. गैस एजेंसियों पर काम करने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं से घरेलू सिलिंडर 1400 रुपये में खरीदकर 2500 रुपये में बेच रहे हैं. इसकी जानकारी लगते ही खाद्य शाखा की टीम शनिवार को जिंसी इलाके में बड़ी कार्रवाई करने पहुंची. टीम ने यहां पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों कर्मचारियों को पकड़ा.
वाहन, मोबाइल और सिलेंडर जब्त
टीम ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस बनाने हुए वाहन, मोबाइल और सिलेंडर जब्त कर लिया हैं. इसले अलावा खाद्य विभाग की टीमों ने जवाहर चौक, करोंद सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण व अवैध रिफिलिंग सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किए हैं. बता दें कि खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि जिंसी इलाके मं दो लोग घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी में लगे हुए हैं.
दो लोग मिलकर करते थे कालाबाजारी
इनमें से एक युवक लोगों से चर्चा कर अपने साथी को जानकारी देता है कि कहां सिलेंडर पहुंचाना हैं तो वहीं दूसरा युवक सिलेंडर की डिलीवरी का काम करता है. जानकारी मिलने के बाद सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी टीम सहित जिंसी इलाके में पहुंचे और एजेंसियों पर निरीक्षण करने के साथ ही संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की. इसी बीच एक युवक फोन पर बातचीत करते हुए और दूसरा युवक दो पहिया वाहन से सिलिंडर लेकर पहुंचा.
टीम ने की पूछताछ
मौका देखकर टीमों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. जब खाद्य विभाग की टीम ने सिलिंडर के बारे में पूछताछ शुरू कर दी, इस पर उन्होंने अपनी पहचान बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी सलमान खान व शालिक कुरैशी के रूप में बताई है.
ये भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे से 36 लाख की धोखाधड़ी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर की ठगी