महेंद्र यादव बने MP राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, निगम मंडल में सबसे ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को तरजीह
महेंद्र यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया गया.
MP News: मध्य प्रदेश निगम मंडल के आयागों में नियुक्तियां लगातार जारी हैं. इसी क्रम में रविवार को महेंद्र यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है. इसको लेकर सहकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. महेंद्र सिंह यादव ग्वालियर के रहने वाले हैं और इसके पहले विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.
मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र के तौर पर होती है गिनती
महेंद्र यादव को संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है. इसके साथ ही उन्हें किसानों के बीच में लंबे समय तक काम करने का भी तजुर्बा है. यादव मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. ऐसे में महेंद्र यादव का अनुभव अपेक्स बैंक में काम आएगा और जिला और ग्रामीण स्तर पर सहकारी समितियों को मजबूत करेगा. उनका अनुभव सहकारी समितियों और किसानों के बीच एक अच्छा समन्वय बिठाने में मदद मिलेगा. सबसे खास बात ये है कि महेंद्र सिंह यादव को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विश्वासपात्र के तौर पर गिनती होती है.
ग्वालियर-चंबल के क्षेत्रों में BJP को मजबूत करने में अहम भूमिका
महेंद्र यादव को किसानों और सहकारी समितियों की समस्याओं को भलिभांति जानते हैं. वहीं मुख्यमंत्री का विश्वासपात्र होने के कारण उन्हें जमीन स्तर पर मजबूत से नीतियों के क्रियान्वयन में सफलता मिल सकती है. इसके अलावा महेंद्र सिंह यादव को ग्वालियर-चंबल के मैदानी क्षेत्रों में बीजेपी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. बता दें कि निगम मंडल की नियुक्तियों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों और समर्थकों को तरजीह मिलती दिखाई दे रही है.
ये भी पढे़ं: ‘तीन जिंदगियां गईं, फिर भी सोता रहा सिस्टम…’, सागर में SDRF के पास ना कैमरा-ना तैयारी, 18 घंटे बाद निकल पाए शव