MP News: श्योपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत, 35 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के श्योपुर में शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
Four women died when a tractor trolley overturned in Sheopur.

श्योपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत हो गई.

Input- हेमकुमार तिवारी

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. बताया जा रहा है कि सभी लोग गुर्जर समाज के हैं.

मृतकों की पहचान हुई

पूरा मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव का है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली सवार 40 से ज्यादा लोग कहीं जा रहा थे. इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें ये हादसा हो गया. मृतकों की पहचान सीमा पत्नी कल्लू, गीता पत्नी घनश्याम, सरोज पत्नी मगन, सुनैना पत्नी कल्ला के रूप में हुई है. वहीं सूचना पाकर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल आसपास के लोगों के साथ मिलकर प्रशासन की टीम बचाव और राहत काम में जुटी हुई है.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक वीरपुर के घुघस गांव से गुर्जर समाज के लोग पार्वती बड़ौदा में भात मांगने जा रहे थे. लेकिन तभी खितरपाल गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया, जिसके कारण ये हादसा हो गया. तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने की वजह बताया जा रहा है.

वहीं सूचना पाकर मौके पर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों का कहना है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है.

ये भी पढे़ं: सागर में पत्नी बीमार हुई तो घर से निकाल दिया, बूढ़ा पिता बेटी को गोद में लेकर न्याय मांगने SP ऑफिस पहुंचा

ज़रूर पढ़ें