Mandsaur: अंतर्राज्यीय लच्छु गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान समेत 11 राज्यों में करते थे डकैती

मंदसोर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. मंदसोर की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय लच्छु गैंगे के 4 बदमाशों के गिरफ्तार कर लिया है.
Mandsaur News

मंदसोर पुलिस

मंदसोर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. मंदसोर की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय लच्छु गैंगे के 4 बदमाशों के गिरफ्तार कर लिया है. ये गैंग देश के करीब 11 राज्यों में चोरी-डकैती करने के लिए मशहूर हैं. गिरफ्तार सभी आरोपी इस गैंग के सदस्य है और अगली चोरी की प्लानिंग करते हुए पकड़े गए हैं. जानकारी के अनुसार ये सभी आरोपी धार व अलीराजपुर के रहने वाले हैं. बदमाशों पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं.

जानकारी के मुताबिक बदमाश मंदसोर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में सुनसान स्थान पर चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. पुलिस ने बदमाशों के पास से 37 लाख का चोरी का सामन जप्त किया है. इन बदमाशों ने मंदसोर के प्रसिद्ध चिकित्सक के यहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

इन राज्यों में एक्टिव थी ये गैंग

ये गैंग देश के पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल और असम मे चोरी, लुट डकैती की वारदात को अंजाम दे चुकी है. मंदसौर पुलिस ने सोने-चांदी के 25 लाख रुपए किमत के आभूषण, चारपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक कटर, प्लास्टिक पेचकस और कटर आदि भी बरामद किए हैं.

किन राज्यों में कितनी चोरी की गई

लच्छू गैंग द्वारा गुजरात में 10 चोरी, असम में 1 बिहार में 1 पंजाब में 1 राजस्थान में 1 महाराष्ट्र में 5 एमपी(खंडवा) में 2 देवास में 1 और कटनी में 1 चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

15 मई को भी पुलिस के हाथ लगी थी सफलता

इससे पहले 15 मई 2026 को मध्यप्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे महाअभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी. नाहरगढ़ थाना पुलिस ने डीगांव-कचनारा रोड पर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की हुंडई कार से 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) बरामद किया था. साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था. ये तीनों युवक इंदौर के रहने वाले है. बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है.

ये भी पढे़ं: ‘ASI की रिपोर्ट में मूर्ति का जिक्र नहीं’, दिग्विजय सिंह बोले- पूजा होगी या इबादत सुप्रीम कोर्ट तय करेगा

ज़रूर पढ़ें