MP News: जबलपुर में मामूली विवाद पर भिड़ गए किराएदार, चाकू से हमले में एक की मौत, दो घायल

MP News: जिस पर मृतक शिवा सोनी के द्वारा पानी बहने को लेकर मना किया गया लेकिन आशीष को यह बात इतनी नगावार गुजरी की वह गाली गलौज करने लगा
Deceased Manoj alias Shiva Soni (Photo- Facebook)

मृतक मनोज उर्फ शिवा सोनी(फोटो- फेसबुक)

MP News: एक किराएदार को दूसरे किराएदार को पानी का महत्व बताना उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. दरअसल दो किराएदारों में पानी बहने को लेकर वाद विवाद हो गया. दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक किराएदार ने दूसरे किराएदार पर चाकूओ से तावड़तोड़ हमला कर दिया. जहाँ पानी की जगह सड़कों पर खून बहने लगा. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं इस पूरी घटना में एक की मौत हो गई वहीं दो घायल है जहां घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.

यह है पूरा मामला

गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने जानकारी देती है बताया कि आरोपी आशीष श्रीवास्तव और मृतक मनोज उर्फ शिवा सोनी गोहलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर स्थित 17 नंबर गली में एक मकान में किराए से रहते है. आशीष श्रीवास्तव ऊपर वाले कमरे में रहता है तो वहीं मृतक मनोज उर्फ शिवा सोनी नीचे रहता था. आशीष श्रीवास्तव के द्वारा नल चालू कर लगातार पानी बहाया जा रहा था. जिस पर मृतक शिवा सोनी के द्वारा पानी बहने को लेकर मना किया गया लेकिन आशीष को यह बात इतनी नगावार गुजरी की वह गाली गलौज करने लगा.

ये भी पढे़ं: भोपाल स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में छापेमारी, 55 कार्टन अनाधिकृत पानी की बोतलें जब्त

देखते ही देखते दोनों में वाद विवाद इतना बढ़ गया कि बातचीत के दौरान आशीष ने चाकू निकाल कर शिवा पर हमला कर दिया. इसी दौरान शिवा को बचाने के लिए उसके जीजा राजेंद्र सोनी और एक अन्य पड़ोसी लकी सोनी बचाने के लिए दौड़ा, जहां आशीष ने उन दोनों पर भी हमला कर घायल कर दिया खून बहता देख तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया. तीनो को मेडिकल अस्पताल रेफर किया लेकिन चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने शिवा सोनी को मृत घोषित कर दिया.

बहरहाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवाया गया है. जहां कल सुबह मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम जाने के बाद मौके हो गया जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें