MP में गर्मी से मिली राहत, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 10 मई से गर्मी बढ़ने के आसार

13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Storm Alert Amid Rising Heat: मध्य प्रदेश में आंधी बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. शनिवार को भी मौसम विभाग ने 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिला. कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश से तापमान में गिरावट हुई तो कुछ जिलों में गर्मी भी देखने को मिली.

इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 9 मई को भी गर्मी से राहत मिलेगी. 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं.

मौसम का मिलाजुला असर

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में जहां एक ओर 13 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में गर्मी से कोई भी राहत मिलती नहीं दिख रही है. शुक्रवार को जहां रतलाम 43.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा, वहीं दूसरी ओर सीधी का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

वहीं बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 42.4 डिग्री, इंदौर में 41.2, भोपाल में 41.2 और जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा 38 के करीब रहा. प्रदेश में हो रही बारिश के कारण राजधानी भोपाल में पहले की अपेक्षा गर्मी थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन पारा अभी भी 40 डिग्री के पार बना हुआ है.

10 मई से फिर बढ़ सकती है गर्मी

मध्य प्रदेश में इस समय दो वेदर सिस्टम एक्टिव है. जिसके कारण प्रदेश मे अलग-अलग इलाकों में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 9 मई को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनुपपुर 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई से एकबार फिर भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढे़ं: MP में 90 डिग्री वाले पुल के पास बने टॉयलेट को लेकर निगम और रेलवे आमने-सामने, कहा- दीवार हटाओ नहीं तो करेंगे कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें