MP Weather Update: बारिश का दौर खत्म होते ही बढ़ी गर्मी; रतलाम में पारा 45 डिग्री पहुंचा, 6 जिलों में लू का अलर्ट
File Photo
MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी बढ़ गई है. सोमवार को रतलाम जिला का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया. वहीं भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया. पिछले 10 दिनों से आंधी और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत थी. लेकिन अब एक बार फिर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को लगभग 49 जिलों में पारा 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
6 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मध्य प्रदेश के 6 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें उज्जैन, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम और झाबुआ जिले शामिल हैं. जिन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, यहां तापमान 43 से 45 डिग्री रहने का अनुमान है.
मई में पिछले साल की तुलना में रतलाम में भीषण गर्मी
रतलमान में सोमवार को रिकॉर्ड 45 डिग्री सेल्सियस तापमान था. अगर की इसकी पिछले साल से तुलना करें तो ये काफी ज्यादा है. पिछले साल एक मई को रतलाम का तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. जबकि अभी मई की शुरुआत ही हुई है, और शुरू के 10 दिन आंधी बारिश का दौर चला. इसके बावजूद गर्मी का ये आलम है. विशेषज्ञों की मानें तो अभी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
40 डिग्री तापमान में 42 डिग्री का फील
मध्य प्रदेश में पिछले 10 दिनों की बात करें तो यहां आंधी बारिश का दौर देखा गया. हालांकि इस दौरान भी प्रदेश में मिलाजुला मौसम देखने को मिला. कई जिलों में गर्मी तो कहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा. राजधानी भोपाल की बात करें तो पारा 40 के पार ही बना रहा. लेकिन 40 डिग्री की गर्मी में भी लोगों को दिन में 42 डिग्री की गर्मी का अनुभव रहा.
भोपाल समेत कई जिलों में 40 के पार बना रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 49 जिलों में पारा 40 से 43 डिग्री के बीच रहेगा. इन 49 जिलों में भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं.
ये भी पढे़ं: Rajgarh: पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 13 लोग बुरी तरह झुलसे, 15 बाइक जलकर खाक