MP News: MBBS छात्रा की मौत पर सियासत तेज, मंत्री नागर सिंह चौहान ने CM को लिखा पत्र

फिलहाल पुलिस स्तर पर जांच जारी है, लेकिन मंत्री के पत्र के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी गंभीरता से लिया जा रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और जांच से क्या तथ्य सामने आते हैं.
Minister Nagar Singh Chauhan (File Photo)

मंत्री नागर सिंह चौहान(File Photo)

MP News: राजधानी भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मंत्री चौहान ने कहा है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है.

‘केवल प्रारंभिक जांच के आधार पर निष्कर्ष ना निकाला जाए’

मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हाल ही में छात्रा के परिजन उनसे मिले थे और उन्होंने मामले में कई गंभीर आशंकाएं जताई थीं. परिजनों की मांग है कि केवल प्रारंभिक जांच के आधार पर निष्कर्ष न निकाला जाए, बल्कि पूरे मामले की गहन पड़ताल की जाए. मंत्री ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मौत के वास्तविक कारणों को लेकर सवाल बने रहेंगे. चौहान ने कहा कि स्थानीय लोगों की भावनाओं और परिजनों की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही या दबाव की आशंका समाप्त हो सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का दायित्व है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी संदिग्ध घटना की निष्पक्ष जांच हो. उल्लेखनीय है कि इससे पहले अलीराजपुर में भी एक छात्र की मौत के मामले में विरोध-प्रदर्शन हुए थे. उस घटना के बाद भी निष्पक्ष जांच की मांग उठी थी. ऐसे में राजधानी भोपाल का यह मामला भी संवेदनशील बन गया है.

फिलहाल पुलिस स्तर पर जांच जारी है, लेकिन मंत्री के पत्र के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी गंभीरता से लिया जा रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और जांच से क्या तथ्य सामने आते हैं.

‘जांच के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा’

मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा, ‘छात्रा की मौत के मामले में परिजन हमसे मिले थे. उनकी मांग है कि निष्पक्ष जांच हो. स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का वास्तविक कारण क्या है.’

ये भी पढे़ं: MP News: दूसरी महिला से इश्क फरमा रहे थे डॉक्टर साहब! पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा, Video वायरल

ज़रूर पढ़ें