MP News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार, 57 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल और 88 नगर अध्यक्ष नियुक्त
File Photo.
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कटनी शहर, श्योपुर, जबलपुर ग्रामीण और बड़वानी जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए 57 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्ष और 88 नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां घोषित की गई हैं.
नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गईं
पार्टी के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं . पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और संगठनात्मक मानकों के अनुरूप पूरी की गई है. उनका कहना है कि कांग्रेस का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी की विचारधारा आम जनता तक मजबूती से पहुंचे.
डॉ. कामले ने कहा कि संगठन की नई संरचना आगामी राजनीतिक और जनआंदोलन आधारित कार्यक्रमों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. प्रत्येक मंडलम और नगर स्तर पर ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जो सक्रिय, समर्पित और जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील रहे हैं.
गांव और वार्डों में जाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत टीम बनने से जनता की समस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा. नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंच बनाकर संगठन को सशक्त करें और प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों को धरातल पर लागू करें.
नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है और संगठन विस्तार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में अन्य जिलों में भी इसी तरह चरणबद्ध तरीके से संगठनात्मक विस्तार किया जाएगा. उद्देश्य यह है कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार मजबूत हो और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका मिले.
ये भी पढें: MP News: CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू