यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पीएम मोदी ‘कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’

MP News: जीतू पटवारी ने कहा कि इस ट्रेड डील में किसानों के सिर पर तलवार रखकर समझौता किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विदेशी हितों के आगे देश के अन्नदाता को कमजोर किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथों लिया.
Jitu Patwari (File Photo)

जीतू पटवारी(File Photo)

MP News: अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा कि यह डील भारत के किसानों के हितों की बलि देकर की जा रही है.

जीतू पटवारी ने क्या कहा?

जीतू पटवारी ने कहा कि इस ट्रेड डील में किसानों के सिर पर तलवार रखकर समझौता किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विदेशी हितों के आगे देश के अन्नदाता को कमजोर किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथों लिया.

पटवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की आंखों में धूल नहीं, बल्कि मिर्च झोंक रहे हैं. वे सबको मूर्ख समझ रहे हैं। ऐसे में देश के किसानों को जागना होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका में खेती का खर्च सरकार उठाती है, जबकि भारत में किसान पहले ही कर्ज, महंगाई और लागत से जूझ रहा है. ऐसे में यह ट्रेड डील भारतीय किसानों पर गंभीर असर डालेगी.

पटवारी ने चेताते हुए कहा

जीतू पटवारी ने चेताया कि इस डील के बाद सीधे तौर पर दूध, मक्का जैसे उत्पाद भले न आएं, लेकिन इनसे बने विदेशी प्रोडक्ट भारत में भर जाएंगे. जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को किसानों के पक्ष में आवाज उठानी चाहिए थी, लेकिन “किसान पुत्र कहलाने वाला व्यक्ति आज किसानों की हत्या करने वाला कृषि मंत्री बन गया है।”

कांग्रेस सरकार का उदाहरण

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय दूसरे देशों के कृषि उत्पादों को देश में मनमाने तरीके से घुसने नहीं दिया जाता था, ताकि भारतीय किसानों का हित सुरक्षित रहे. उन्होंने केंद्र सरकार पर पहले भी सेक्स सीडी, रूस से फ्यूल खरीद और अन्य समझौतों में कम्प्रोमाइज्ड डील करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें: MP News: ACS से शिकायत के बाद 2 ठेकेदार घटिया निर्माण करने पर ब्लैक लिस्ट, दो कंपनियों को नोटिस

प्रदेश जाम की चेतावनी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि यदि अमेरिका के साथ इस ट्रेड डील पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी. “जिस दिन यह ट्रेड डील साइन होगी, उस दिन मैं पूरा प्रदेश जाम कर दूंगा।” पटवारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी.

ज़रूर पढ़ें