भोपाल की प्राइवेट फैक्‍ट्री ने कर्मचारियों के कलावा और मंगलसूत्र पहनने पर लगाया प्रतिबंध, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Bhopal News: नोटिस में कर्मचारियों को अंगूठी, कड़ा, बाली, कलावा, मंगलसूत्र और बिंदी जैसे सभी धार्मिक प्रतीकों को कंपनी में पहनकर आने से मना किया है.
Protest by Hindu Organization in Bhopal

भोपाल में हिंदू संगठन का विरोध

Bhopal News: भोपाल स्थित एक प्राइवेट फैक्‍ट्री में कर्मचारियों के तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है. कंपनी के इस फैसले के विरोध में हिंदू उत्सव समिति ने BDA ऑफिस पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है. संगठन ने कर्मचारि‍यों को तिलक लगाकर कलावा भी बांधा.

कंपनी ने नोटिस में लगाया प्रतिबंध

दरअसल, प्रणाली वेलास प्राइवेट फैक्ट्री ने कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कर्मचारियों को अंगूठी, कड़ा, बाली, कलावा, मंगलसूत्र और बिंदी जैसे सभी धार्मिक प्रतीकों को कंपनी में पहनकर आने से मना करते हुए प्रतिबंध लगा दिया.

हिंदू संगठन ने नोटिस का किया विरोध

कर्मचारियों को मिले इस नोटिस के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्‍यक्ष चन्‍द्रशेखर तिवारी ने कहा है कि कंपनी का नोटिस हिंदू धार्मिक आस्‍था और परंपराओं पर सीधा प्रहार है और इसे किसी भी हाल में स्‍वीकार नहीं किया जाएगा. कर्मचारियों ने इस मामले में दवा किया है कि एक कर्मचारी तिलक लगाकर फैक्ट्री पहुंचा था, तो उसे कंपनी से बाहर निकाल दिया गया. इस बात से सभी कर्मचारी नाराज हो गए.

फैक्ट्री ने दिया प्रोडक्ट की क्वालिटी का हवाला

कंपनी के मैनेजर वीएस राजपुत का पूरे मामले पर कहना है कि यह सर्कुलर कंपनी की ओर से नोटिस जारी किया गया था. उन्‍होंने कहा कि इन वस्‍तुओं के उपयोग से प्रोडक्ट रिेजेक्ट होने की संभावना होती है. हालांकि बाद में मैनेजर ने कहा कि समिति की माग पर विचार किया जाएगा और जारी नोटिस को वापस लेने की पूरी कोशिश की जाएगी.

संगठन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

हिंंदू उत्सव समिति ने पूरे मामले में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. साथ ही कंपनी के उत्पादों का बहिष्‍कार करने की अपील भी की है.

ये भी पढे़ं- MP News: पराली जलाने में देश का नंबर वन राज्य बना एमपी, 5 साल में दर्ज हुए 77 हजार मामले, विदिशा-उज्जैन टॉप पर

ज़रूर पढ़ें