एमपी के रायसेन में इंसानियत शर्मसार, मारपीट और गाली-गलौज के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग को जबरन पिलाया पेशाब

Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की जूता-चप्पल से पिटाई कर उसे जबरन पेशाब पिलाया.
Raisen News

पीड़ित की तस्वीर

Raisen News: मध्य प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला एक बार फिर सामने आया है जहां रायसेन के ग्राम अगरिया मारखो के 70 वर्षीय बुजुर्ग बिहारी बंजारे को अपने बेटे की गलती की सजा के बदले लात घूंसो और चप्पल से पिटाई कर अमानवीय कृत कर पेशाब भी पिलाया. पीड़ित बुजुर्ग बिहारी अपने परिवार के साथ मामला दर्ज कराने थाने पहुंचा है आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

ग्राम अगरिया मारखो का मामला

दरअसल रायसेन जिला मुख्यालय के ग्राम अगरिया मारखो के बिहारी बंजारे के बेटे ने विदिशा जिले के शमशाबाद की एक लड़की को भगाकर शादी कर ली थी, इसके बाद लड़की के परिजन अपनी बेटी को ढूंढते हुए बिहारी बंजारे के घर सुबह सुबह 4 बजे पहुंचे और उससे और उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद बिहारी बंजारे को अपनी बेटी को ढूंढबाने के लिए जबरदस्ती साथ ले गए. इन लोगों ने राजगढ़ के व्याबरा में पहुंचकर बिहारी बंजारे के साथ जमकर मारपीट की और बोतल में भरकर पेशाब पिलाई और मारपीट करने के बाद घर के बाहर पटक कर चले गए.

पुलिस को सुनाई पूरी व्यथा

बिहारी बंजारा अपने परिवार के साथ पुलिस चौकी सेण्डोरा पहुंचे और अपनी व्यथा सुनाई और आरोपियों पर मामला दर्ज कराने का आवेदन दिया. इसके बाद रायसेन पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते ही बिहारी बंजारे को कोतवाली बुलाया. इसी दौरान राजगढ़ पुलिस को इस अमानवीय कृत्य की जानकारी दी इसके बाद राजगढ़ पुलिस रायसेन कोतवाली पहुंची तथा बिहारी बंजारे और उसके परिजनों को लेकर अपने राजगढ़ रवाना हुई.

बिहारी बंजारे ने लगाया आरोप

वहीं बिहारी बंजारे ने आरोप लगाया कि मेरे साथ बहुत मारपीट भी की और अमानवीकृत करते हुए मुझे पेशाब पिलाई है और अगर दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है, तो में जहर खाकर आत्महत्या कर लूंगा. वहीं उसकी पत्नी का कहना है कि हमारे घर में सुबह 4 घुसकर मारपीट की और मेरे पति को अपने साथ ले गए. वहीं बिहारी बंजारे के बेटे का कहना है कि मेरे पिता के साथ अन्याय हुआ है अब हमें न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर कार्यवाही होना चाहिए. वहीं बंजारे की पुत्रवधू का कहना है कि हमारे पिता बहुत सदमे में है और उनका कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं जहर खाकर आत्महत्या कर लूंगा.

एसडीओ पुलिस प्रतिभा शर्मा ने बताया

वही एसडीओ पुलिस प्रतिभा शर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है और इनको न्याय दिलाने के लिए राजगढ़ पुलिस से संपर्क कर लिया है. कुछ ही देर में राजगढ़ पुलिस इनको लेकर जाएगी वहां उनकी आवेदन पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. आपको बता दें कि इस घटनाक्रम में शामिल रायसेन जिले के दो आरोपियों को सलामतपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया है अब आगे की कार्रवाई राजगढ़ पुलिस करेगी.

ये भी पढे़ं: ‘मुझे पार्टी ने हिदायत दी है’, CM से मुलाकात के बाद नरम पड़े MLA प्रीतम लोधी के तेवर, बोले- Party का नुकसान नहीं कराएंगे

ज़रूर पढ़ें