होमस्टे पर ही बैग छोड़कर गई थी सोनम, पति की हत्या से पहले उतार दिए थे मंगलसूत्र और अंगूठी, पुलिस ने ऐसे सुलझाई मर्डर की मिस्ट्री

Raja Raghuwanshi Murder Case: सोहरा के होमस्टे में चेकइन के कुछ घंटों बाद ही सोनम और राजा ने चेकआउट कर दिया था. सोनम होमस्टे में ही बैग छोड़कर गई थी. इसी बैग में सोनम मंगलसूत्र और अंगूठी छोड़कर गई थी.
Sonam Raghuvanshi had left her mangalsutra and ring at Sohra's homestay

सोनम रघुवंशी सोहरा के होमस्टे पर छोड़कर गई थी मंगलसूत्र और अंगूठी

Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने ईस्ट खासी जिले में स्थित सोहरा के होम स्टे में अपना बैग छोड़ा था. होमस्टे में चेक-इन के कुछ घंटों बाद ही उसने होमस्टे छोड़ दिया था. अपने बैग में ही उसने मंगलसूत्र और अंगूठी छोड़ दी थी. उन्होंने आगे कहा कि हत्या की गुत्थी सुलझाने में इससे मदद मिली है.

शादी के 10 दिन बाद ही उतारा मंगलसूत्र

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम 20 मई को गुवाहाटी पहुंचे थे. गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन के बाद 23 मई को शिलांग पहुंचे थे. दोनों ने ईस्ट खासी जिले के सोहरा के पास स्थित नोंग्रियात गांव के एक होम स्टे में चेकइन किया था. डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम रघुवंशी का मंगलसूत्र और अंगूठी उस सूटकेस में मिली जो सोनम और राजा ने सोहरा के एक होमस्टे में छोड़ा था. उन्होंने आगे कहा कि एक विवाहित महिला का अपने जेवर छोड़कर जाना हमारे लिए बड़ा सुराग साबित हुआ और हमने उसे शक के घेरे में लेना शुरू कर दिया.

केवल राजा ने क्लिक करवाई थी फोटो

हनीमून के लिए शिलांग जाने से पहले कपल गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर गया था. दोनों ने मंदिर में दर्शन किए थे. अब खुलासा हुआ है कि मंदिर में केवल राजा ने ही फोटो क्लिक कराई थी. मंदिर के सामने फोटो क्लिक कराते हुए राजा एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सोनम नहीं दिखाई दे रही है.

आरोपियों को इंदौर लाया जा सकता है

राजा हत्याकांड के आरोपियों को सबूत इकट्ठा करने के लिए इंदौर लाया जा सकता है.आरोपियों से मोबाइल, सिम कार्ड और ज्वेलरी की रिकवरी करने के लिए लाया जा सकता है. दो गाइड और स्कूटी रेंट पर देने वाले शख्स ने भी आरोपियों की पहचान की है. वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों ने राजा को मारने के लिए डाव गुवाहाटी से खरीदा था.

जानिए पूरी टाइमलाइन

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ 20 मई को हनीमून मनाने के लिए इंदौर से रवाना हुए थे. शिलांग तक सीधी फ्लाइट ना होने के कारण पहले इंदौर से बेंगलुरु गए, फिर बेंगलुरु से गुवाहाटी पहुंचे. 20 मई को कपल गुवाहाटी पहुंचा. जहां उन्होंने 51 शक्तिपीठों में से एक कामाख्या मंदिर में दर्शन किए.

ये भी पढ़ें: Raja Raghuwanshi Murder Case: कामाख्या मंदिर में राजा की तस्वीर आई सामने, सोनम ने ही क्लिक की थी फोटो

इसके बाद 22 मई को शिलांग रवाना हुए. परिजनों ने बताया कि गुवाहाटी से शिलांग पहुंचने तक दोनों से संपर्क था, लेकिन 24 मई को कोई संपर्क नहीं हुआ. दोनों की आखिरी लोकेशन शिलांग के पास ओसारा हिल्स पर मिली है. वहीं जो स्कूटी उन्होंने किराए पर ली थी वो लावारिस हालत में मिली थी. जांच के दौरान 2 जून को खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला था. राजा का शव मिलने के बाद पुलिस लगातार सोनम की तलाश कर रही थी. लापता होने के 17 दिन बाद सोनम शिलांग से करीब 1200 किमी दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें