Rewa News: बेरहम बड़े भाई ने छीनी छोटे भाई की सांसें, छोटी सी बात पर मौत की नींद सुला दिया, आरोपी फरार

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रिश्तों को लहूलुहान करते हुए बड़े भाई ने छोटे धारदार हथियार से वार कर छोटे भाई को मौत की नींद सुला दिया.
Rewa News

मृतक की तस्वीर

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ गांव से रिश्तों को लहूलुहान करते हुए बड़े भाई ने छोटे धारदार हथियार से वार कर छोटे भाई को मौत की नींद सुला दिया. हत्या की वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. इस खूनी संघर्ष के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है साथ ही ग्रामीण भी दहशत में हैं. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलते ही तुरंत सूचित करें.

मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला

जानकारी के अनुसार, हरदुआ निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ भिंडू कोल का अपने छोटे भाई 23 वर्षीय गोलू कोल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. धर्मेंद्र ने गोलू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में गोलू को कई गंभीर चोटें आई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी की तलाश में चुटी पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. फॉरेसिंक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएंगा. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है. वहीं फरार आरोपी धर्मेंद्र कोल की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटीं हुईं हैं.

ये भी पढ़ें: MP हाई कोर्ट के जस्टिस 3 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे अदालत, PM की अपील पर किया अमल, लोगों ने की तारीफ

ज़रूर पढ़ें