Rewa News: रीवा में चड्डी चोर ने पार किए ब्रांडेड कपड़े, फिर देने लगा धमकी, जानें कैसे दबोचा गया

Rewa News: रीवा में एक शातिर चोर ने दुकान से चड्डी के अंदर डालकर कई ब्रांडेड कपड़े पार कर दिए. सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ, तो सब हैरान रह गए.
Rewa Chadhhi Chor

रीवा में चड्डी चोर ने चुराए ब्रांडेड कपड़े

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक चोर ने अपने चोरी करने के अंदाज से सबको हैरान कर दिया है. चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ. चोर कोई और नहीं बल्कि दुकान में काम करने वाला नौकर निकला. दुकान मालिक के मुताबिक, कई ब्रांडेट कपड़े गायब मिले, तो सीसीटीवी कैमरा चेक किया. इस दौरान पाया कि दुकान में काम करने वाला एक नौकर ही अपने अंडरवियर के अंदर ब्रांडेड कपड़ा डालकर रफू-चक्कर हो जाता था. जब इस चोरी का खुलासा हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया.

जानकारी के मुताबिक, चोर काफी समय से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था, लेकिन वह इतना शातिर था कि पकड़े जाने में कई महीनों लग गए. इस दौरान उसने कई ब्रांडेट कपड़े पार कर दिए. दुकान में काम करते समय कभी खाना खाने के लिए बाहर निकलता तो कभी किसी काम का बहाना बनाता. मौका पाकर कपड़े को ठिकाने लगा देता. पकड़े जाने के बाद सच्चाई सामने आई.

सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर

दरअसल, यह घटना रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश चौराहे की है. जहां कपड़े की दुकान में काम करने वाले एक युवक ने चोरी कर सबको चौंका दिया. दुकान मालिक ने बताया कि काफी समय से ब्रांडेट कपड़ों की कमी महसूस हो रही थी. इसी शंका के आधार पर सीसीटीवी चेक किया, तो आरोपी महंगे कपड़ों को अंडरवियर में छिपाते दिखा.

ये भी पढ़ेंः ये कैसा इलाज? नर्मदापुरम में डॉक्टर की जगह अटेंडर ने कर दी ब्रेस्ट सर्जरी, ठगे हजारों रुपए

पुलिस ने भेजा जेल

दुकान मालिक ने बताया कि जब चोरी पकड़ने के बाद आरोपी से बातचीत की गई, तो उसने नौकरी छोड़ने की बात कही. जब उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, तो जान से मारने की धमकी देने लगा. हालांकि पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. लेकिन चोर के इस अंदाज को सुनकर हर कोई हैरान है.

ज़रूर पढ़ें