‘AK-47 की गोलियों की तरह बोलते हैं,’ रीवा पहुंचे सीएम मोहन यादव ने सांसद जर्नादन मिश्रा की ली चुटकी

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयानों पर चुटकी ली हैं. उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव आज 28 नवंबर को रीवा पहुंचे. यहां पर उन्होंने जनता को संवोधित करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के भाषण देने के अंदाज पर मजाकिया टिप्पणी की. सांसद जनार्दन मिश्रा हमेशा अपने बयानों लेकर चर्चा में रहते हैं हाल ही उनका पानी और बच्चे पैदा करने वाला बयान खूब चर्चा में है. इसी पर सीएम मोहन यादव ने चुटकी ली हैं.

वे AK-47 की गोलियों की तरह बोलते हैं-सीएम मोहन यादव

सीएम ने जनार्दन मिश्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब भी माहौल बनाना हो तो जनार्दन जी को खड़ा कर दो. वे AK-47 की गोलियों की तरह धड़ाधड़ बोलते हैं. मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद लोग मुस्कुराने लगे. इसके बाद उन्हों हल्के अंदाज में कहा कि कभी-कभी जनार्दन जी हिट विकेट भी हो जाते ऐसे में उन्हें रोकना पड़ता है. अब सीएम मोहन यादव के इस बयान का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

सीएम मोहन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को हर बात का विरोध करने की आदत है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं इस परिवार को क्या दिक्कत है, हर बात का उल्टा विरोध करते हैं, बिना सिर-पैर की बातें करते हैं.

एनसीसी ग्राउंड से शुरू हुई पदयात्रा

बता दें कि रीवा में भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा टीआरएस कॉलेज के पास स्थित एनसीसी ग्राउंड से शुरू हुई. इसका प्रस्तावित मार्ग कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा, अमहिया रोड और कला मंदिर होते हुए अस्पताल चौराहा तक तय किया गया. यहां से यात्रा प्रकाश चौराहा और स्टैच्यू चौराहा होते हुए पद्मधर पार्क पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन प्रस्तावित था.

सीएम के दौरे के कारण यातायात डायवर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे और पदयात्रा को देखते हुए रीवा के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही. भारी वाहनों को शहर में एंट्री नहीं दी गई. सतना की ओर से प्रयागराज और मिर्जापुर जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश करने के बजाय बायपास मार्ग से भेजने की व्यवस्था की गई.

ज़रूर पढ़ें