रीवा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल! गहरे नाले में फंसी गाय का रेस्क्यू करके जान बचाई

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. रस्सियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला गया.
In Rewa, the police rescued the cow with the help of local people.

रीवा में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाय का रेस्क्यू किया.

MP News: रीवा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संवेदनशील और मानवीय पुलिसिंग का एक प्रेरणादायक उदाहरण रीवा में देखने को मिला. अमहिया थाना पुलिस ने गहरे नाले में फंसी एक बेजुबान गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. इस सराहनीय कार्य की स्थानीय नागरिकों ने जमकर प्रशंसा की और पुलिस के इस मानवीय प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

काफी देर तक छटपटाती रही गाय

जानकारी के अनुसार, शहर के जेपी मोड़ के समीप एक गाय अचानक गहरे नाले में गिर गई. नाला काफी गहरा होने के कारण गाय बाहर निकलने में असमर्थ थी और काफी देर तक तड़पती रही. आसपास मौजूद लोगों ने जब गाय को संकट में देखा तो तत्काल इसकी सूचना अमहिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं सीएसपी ऋतु उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी की.

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. रस्सियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला गया. बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति का निरीक्षण किया गया और सामान्य होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

रीवा पुलिस की लोगों ने जमकर की तारीफ

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सोच की खुले दिल से सराहना की. लोगों का कहना था कि पुलिस ने यह साबित कर दिया कि उसकी जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जीव की सुरक्षा और सहायता भी उसकी प्राथमिकता है.

रीवा पुलिस की यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि बेजुबान पशुओं की रक्षा करना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी नैतिक दायित्व है. समय पर मिली सूचना और पुलिस की सक्रियता के कारण एक बेजुबान जीव की जान बच सकी, जिसने मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की एक मिसाल कायम कर दी.

ये भी पढे़ं: हेड कॉन्स्टेबल 50 हजार घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, कहा था- रिश्वत दो नहीं तो हथकड़ी में परेड करवाऊंगा; रतलाम में राजस्थान ACB की कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें