Rewa News: पति की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में पत्नी ने मायके में मौत को लगाया गले, 5 साल पहले हुई थी शादी

Rewa News: बताया यह जाता है कि युवा कारोबारी प्रदीप सोनी और वैशाली के बीच लंबे समय से प्रेम था और 2021 में दोनों ने शादी कर ली, इस शादी से घरवाले भी बहुत खुश थे. घर वाले बताते हैं कि आपस में नोक झोक होती थी लेकिन दोनों में बेहद प्रेम था.
pradeep soni and vaishali

प्रदीप सोनी और पत्नी वैशाली

Rewa News: रीवा के एक कारोबारी की प्रेम कहानी इन दिनों बेहद चर्चा में है. दरअसल रीवा के युवा कारोबारी प्रदीप सोनी की कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत हो जाती है और मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी वैशाली खड़ायत ने अपने मायके में जो उत्तराखंड में था वहां सुसाइड कर लिया. यह खबर जैसे मिली हर कोई हैरान रह गया.

पांच साल पहले हुई थी दोनों की शादी

बताया यह जाता है कि युवा कारोबारी प्रदीप सोनी और वैशाली के बीच लंबे समय से प्रेम था और 2021 में दोनों ने शादी कर ली, इस शादी से घरवाले भी बहुत खुश थे. घर वाले बताते हैं कि आपस में नोक-झोक होती थी. लेकिन दोनों में बेहद प्रेम था. बताया जाता है कि वैशाली अक्सर कहा करती थी कि हम साथ जियेंगे और साथ मरेंगे क्योंकि वह अपने पति के बिना एक पल भी नहीं रह सकती.

घटना के बाद घर के लोग भी सदमे में

प्रदीप के पिता शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी है. परमानंद सोनी ने बताया कि दोनों के बीच बेहद प्रेम था. इस बात पर और इस दुर्घटना पर खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि बेटे की मौत के बाद 5 मिनट भी नहीं बीते की बहू ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली. बहु को जैसे अपने पति की मौत का सदमा सा लग गया. उन्होंने तो अपने बेटे के साथ बहू को भी खो दिया. उन्होंने बेटे की शादी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कुछ समय पहले की थी तब कभी सोचा नहीं था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा.

बाथरूम में पड़ा मिला प्रदीप शव

युवा कारोबारी प्रदीप सोनी का शव मृत अवस्था में वॉशरूम में मिला, क्योंकि लंबे समय से फोन भी बंद था. परिवार के लोगों ने कई बार फोन किया लेकिन फोन लगा नहीं. घर पहुंचने पर काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया तो प्रदीप का शव देखकर चीख निकल गई.

पति की मौत की खबर सुनकर सदमे में थी वैशाली

मौत की खबर घर वालों ने फोन पर ही प्रदीप की पत्नी वैशाली को दी थी. खबर सुनते ही उसने कुछ समय तक तो कुछ बोला ही नहीं. इसके बाद काफी रोते हुए भी देखा गया और वह इसके बाद बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकल गई . घर वालों ने तलाश की तो कोई पता नहीं चला तब कुछ ही दूर पर घर के तालाब में उसका शव मिला. वहीं पर मोबाइल फोन और पर्स भी मिला. इस घटना के बाद से दोनों ही परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें-Maihar News: दामाद के साथ मिलकर बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, कहा- जादू, टोने के कारण बेटी बीमार हो गई

इस पूरी घटनाक्रम के बाद दोनों ही परिवार में जैसे दुख का पहाड़ टूट पड़ा हो. एक परिवार ने अपने बेटे और बहू को खो दिया तो दूसरे ने अपनी बेटी और दामाद को खो दिया. इनको जानने वाले लोग आज बेहद दुखी तो है ही, साथ में इस प्रेम कहानी को याद भी करते हैं और पहले कही गई बातें जो एक दूसरे के प्रेम को लेकर कहीं गई थी. वह बातें भी आज पूरी तरह सही होती हुई दिख रही हैं. जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हो रही है, प्रदीप सोनी के रीवा स्थित आवास पर हर कोई सुख संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहा है.

ज़रूर पढ़ें