Satna: नागौद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Nagod Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा की शुरुआत सांदीपनि विद्यालय से हुई. देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ यात्रा मुख्य बाजार, बस स्टैंड और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित समापन स्थल तक पहुंची.
nagod tiranga yatra

नागौद तिरंगा यात्रा

Nagod Tiranga Yatra: (प्रशांत सिंह परिहार की रिपोर्ट) सतना जिले के नागौद में गुरुवार (13 अगस्त) को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. ‘हर घर तिरंगा’ और ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लिए बच्चे और नागरिक देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर करते नजर आए.

वंदे मातरम के जयघोष

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सांदीपनि विद्यालय से हुई. देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ यात्रा मुख्य बाजार, बस स्टैंड और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित समापन स्थल तक पहुंची. यात्रा में तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, एसडीओपी रघु केसरी, सीईओ अशोक मिश्रा, सीएमओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बीईओ मनोज खरे सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Khandwa: ओंकारेश्वर में देशभक्ति की गूंज, नर्मदा नदी में 151 नावों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय हाई स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. पूरे नगर में तिरंगे के साथ देशभक्ति का जोश देखने को मिला.

ज़रूर पढ़ें