Rewa News: बाइक के अंदर छिपे सांप ने युवक को डसा, रीवा के गुढ़ कस्बे की घटना, संजय गांधी अस्पताल रेफर

Rewa News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश गुप्ता अपनी बाइक के पास पहुंचे थे और उसे चालू करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान बाइक के आंतरिक हिस्से में पहले से छिपे सांप ने अचानक युवक को डस लिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
rewa news

सांप काटने से युवक गंभीर

Rewa News: रीवा जिले के गुढ़ कस्बे में बाइक में छिपे विषैले सांप ने रविवार को गुढ़ निवासी ओम प्रकाश गुप्ता को डस लिया. सर्पदंश के बाद युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे तत्काल इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया.

सांप ने युवक को डसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश गुप्ता अपनी बाइक के पास पहुंचे थे और उसे चालू करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान बाइक के आंतरिक हिस्से में पहले से छिपे सांप ने अचानक युवक को डस लिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

संजय गांधी अस्पताल में उपचार जारी

आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल युवक को संभाला और निजी वाहन से रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें-Mauganj News: आधी रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश से भरी पिकअप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने ने क्या कहा?

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है. सर्पदंश से घायल युवक ओम प्रकाश गुप्ता को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है. मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है.

ज़रूर पढ़ें