कलेक्टर मीटिंग से लौट रहे टीचर की सड़क हादसे में मौत, मऊगंज में कार ने बाइक को टक्कर मारी
मऊगंज थाना.
MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज में कलेक्टर मीटिंग से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टीचर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी कार ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया.
मीटिंग खत्म होने के बाद घर लौट रहा था टीचर
पूरा मामला मऊगंज थाना क्षेत्र के पटेहरा ओवरब्रिज का है. मृतक की पहचान हिन्छलाल कोल, निवासी ग्राम शिवपुरा तेलियाबुड़ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हिन्छलाल कोल कलेक्टर मीटिंग में शामिल होने के लिए गए थे. उन्होंने मीटिंग अटेंड भी की और बैठक के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर लगते ही टीचर सड़क पर गिर पर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक अब तक टक्कर मारने वाले कार सवार का पता नहीं लग सका है. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी.
ये भी पढे़ं: मऊगंज जिला अस्पताल में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, सफाईकर्मी चढ़ाते हैं सलाइन और लगाते हैं इंजेक्शन