‘लापता लेडीज’ फेम अभिनेता सतेंद्र सोनी ने मदद के लिए मैहर पुलिस का आभार जताया, रोते हुए शेयर किया था वीडियो

रविवार सुबह सतेंद्र ने एक और वीडियो जारी कर बताया कि वे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं. उन्होंने मैहर पुलिस का आभार जताया.
Actor Satendra Soni, who gained recognition with the film 'Laapataa Ladies', thanked the Maihar police for their assistance.

फिल्म 'लापता लेडीज' से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने मैहर पुलिस को मदद के लिए धन्यवाद दिया.

Input- अविनाश पाण्डेय

MP News: फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म ‘पेट पालकी’ के प्रोड्यूसर पर पारिश्रमिक नहीं देने और धमकी देने का आरोप लगाया है. सतेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था. लगातार आठ दिनों तक शूटिंग की, लेकिन काम पूरा होने के बाद प्रोड्यूसर ने उनका भुगतान करने से इनकार कर दिया.

‘मेहनताना मांगने पर धमकी दे रहे’

अभिनेता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने मेहनताने की मांग की तो धमकाया गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मैहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया. थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम कलाकारों के पास पहुंची और उनसे बातचीत की. कलाकारों ने मैहर में आगे काम नहीं करने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने सतेंद्र सोनी और उनके साथियों को सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई रवाना किया.

मैहर पुलिस को धन्यवाद दिया

रविवार सुबह सतेंद्र ने एक और वीडियो जारी कर बताया कि वे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं. उन्होंने मैहर पुलिस, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, टीआई अनिमेष द्विवेदी तथा पूरी पुलिस टीम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. पुलिस के अनुसार, कलाकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा गया. आपसी समझौता हो गया, जिसके कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी.

ये भी पढे़ं: क्या कभी कोहिनूर को वापस लाने की कोशिश हुई थी? इसी सवाल पर आधारित है यह रोमांचक उपन्यास

ज़रूर पढ़ें