MP में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं, शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

राजधानी भोपाल समेत जिन जिलों के स्कूलों में नर्सरी से 8वीं क्लास के बच्चों के 30 अप्रैल तक स्कूल बंद हैं. वहां पर समर वेकेशन 15 जून तक हो गई है. मतलब स्कूल 16 जून को ही खुलेंगे.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP School Holiday News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है. इसके कारण सरकार ने 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टियों का आदेश दिया है. इसके साथ ही समर वेकेशन के दिनों में भी बढ़ोत्तरी की गई है. इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है.

16 जून के पहले नहीं खुलेंगे स्कूल

राजधानी भोपाल समेत जिन जिलों के स्कूलों में नर्सरी से 8वीं क्लास के बच्चों के 30 अप्रैल तक स्कूल बंद हैं. वहां पर समर वेकेशन 15 जून तक हो गई है. मतलब स्कूल 16 जून को ही खुलेंगे. ऐसे में बच्चों को इस बार गर्मियों की ज्यादा छुट्टियां मिलेंगी. इनमें राजधानी भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी और उज्जैन शामिल हैं.

12वीं तक के स्कूल खुले रहेंगे

जहां 8वीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया है. वहीं 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर बजे तक होता रहेगा. 8वीं तक के स्कूलों में जो छुट्टियों के आदेश दिए गए हैं. उनमें सरकारी स्कूलों के अलावा प्राइवेट और सीबीएससी के स्कूल भी शामिल हैं.

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर दिया आदेश

मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है. इस बार अप्रैल के महीने में ही जून वाली गर्मी देखी जा रही है. दोपहर के समय तपा देने वाली धूप से नौकरी पेशे वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कई जिलों में रात में भी तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है. गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

ये भी पढे़ं: इंदौर की ACP के लापता पति राजस्थान में मिले, पत्नी से झगड़े के बाद सरकारी जीप लेकर घर से निकल गए थे

ज़रूर पढ़ें