ICSE 10th Result: बड़वाह के रेजिडेंशियल स्कूल द पलेडियन हाऊस का 10वीं के रिजल्ट में धमाल! 80% से ज्यादा फर्स्ट डिवीजन पास

द पलेडियन हाऊस की प्राचार्या ऋचा गुप्ता ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिये कड़ी मेहनत की और उनको पढ़ाने के हमारे टीचर्स ने लगातार प्रयास किए हैं.
Rishikesh Tiwari has scored 98 percent marks.

ऋषिकेश तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

Input- पीयूष शर्मा

ICSE 10th Result: मध्य प्रदेश की पहली और क्षेत्र की एकमात्र आईसीएसई रेसीडेंसीयल स्कूल द पलेडियन हाऊस ने आईसीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में इतिहास रच दिया. उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम और कठिन परीक्षा पद्धति वाले आईसीएसई बोर्ड की दसवीं बोर्ड परीक्षा में द पलेडियन हाऊस के 80% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए.

6 स्टूडेंट्स ने 85 परसेंट से ज्यादा अंक हासिल किए

बड़वाह स्थित आईसीएसई रेसीडेंसीयल स्कूल द पलेडियन हाऊस ने 6 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 12 विद्यार्थियों नें 75% से अधिक अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया. नर्सरी से अभी तक द पलेडियन हाऊस में पढ़ने वाले ऋषिकेश अतुल तिवारी ने सर्वोच्च 96% अंक हासिल कर बड़वाह और निमाड़ को गौरवान्वित किया. ऋषिकेश तिवारी नें दो विषयों में 98 नंबर हासिल करके प्रावीण्य सूची के लिए अपनी योग्यता दर्ज कराई है. एशना जैन 89.2%, कृष्णा दोगाया 88.4%, भव्य राठी 87.8%, यति शर्मा 86.8% और माही जैन 85.6% ने विशिष्ट श्रेणी की सफलता हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है.

‘स्टूडेंट्स और टीचर्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है’

द पलेडियन हाऊस बड़वाह की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि नगर छोटा या बड़ा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि लक्ष्य बड़ा हो, ध्येय स्पष्ट हो और साधना पक्की हो तो छोटी जगह से भी बड़ी प्रतिभाएं तराशी जा सकती है. द पलेडियन हाऊस की प्राचार्या ऋचा गुप्ता ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिये कड़ी मेहनत की और उनको पढ़ाने के हमारे टीचर्स ने लगातार प्रयास किए हैं. स्पष्ट दृष्टिकोण और बेहतर मार्गदर्शन के बल पर बड़वाह में महानगरों से बेहतर परिणाम हासिल किए हैं.

ये भी पढे़ं: Indore Airport: यात्री सुविधा के मामले में इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, देश में 6वें से 13वें स्थान पर पहुंचा

ज़रूर पढ़ें