Today’s MP Weather Update: भट्टी की तरह तप रहे एमपी के शहर, कई इलाको में 45 के पार पारा, जानें आज कैसा रहेगा रहेगा मौसम
मौसम
MP Forecast Today: देशभर में भीषण गर्मी के सितम से देश का दिल मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है. अप्रैल के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में भयंकर गर्मी का दौर शुरू हो गया है और अब पारा 45 डिग्री के पार पहुचने लगा है. राज्य के कई हिस्सों में सूरज अपनी पूरी तेजी दिखा रहा है, जिससे रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह से ठप हो गया है. फिलहाल, पूरा राज्य झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहा है. बीते दिनों छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो सबसे ज्यादा गरम रहा है. खजुराहो का तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया.
गर्म हवाएं कर रही परेशान
ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर समेत कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. इन सभी जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. हालांकि राहत की खबर ये है कि रविवार को महू में तेज बारिश दर्ज की गई. वहीं भोपाल के भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी नजर आई.
इन संभागों में बारिश की संभावना
सीहोर और रतलाम में अच्छी बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से अगले तीन दिन तक प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई संभागों में बादल सक्रिय रहेंगे। 28 और 29 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश के आसार हैं.
स्कूलों में अवकाश घोषित
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा है. भोपाल, इंदौर और उज्जैन क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं.