जबलपुर में फिर धर्मांतरण का खेल! पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाया जा रहा, बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं को लालच देकर बुलाया गया था. सभी को ईसाई बनाने की कोशिश की जा रही है.
The police have taken two women into custody on charges of attempting religious conversion.

धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का गंदा खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दुर्गानगर बस्ती में कथित रूप से धर्मांतरण के लिए बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य और पैसों का लालच देकर बुलाया गया था. जैसे ही इसकी सूचना हिंदूवादी संगठनों को हुई तो उन्होंने घर पर धावा बोल दिया. इसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

घर से बाइबिल और अन्य साहित्य बरामद किया

पूरा मामला गौरीघाट क्षेत्र के दुर्गानगर बस्ती का है. यहां धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने एक से बाइबिल और अन्य साहित्य बरामद किया है. बजरंग दल का कहना है कि यहां हर रविवार को प्रार्थन सभा आयोजित की जाती है. सभा के नाम पर लालच देकर लोगों को बुलाया जाता है. फिर ब्रेन वॉश करके उनको ईसाई बनाने का खेल चलता है. हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि इलाके में धर्मांतरण के खेल को नहीं चलने देंगे.

बच्चों और महिलाओं को बुलाकर ईसाई बनाने की कोशिश

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं को लालच देकर बुलाया गया था. सभी को ईसाई बनाने की कोशिश की जा रही है. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है के धर्मांतरण के जरिए ईसाई बनाने के लिए विदेशों से फंडिंग की जा रही है.

पुलिस का क्या कहना है?

वहीं पूरे मामले पर सीएसपी आशीष जैन का कहना है कि हिंदू संगठनों ने सूचना दी थी कि एक महिला के द्वारा अपने घर में लोगों को बुलाकर धर्मांतरण का काम करवाया जा रहा है. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां पर एक कुछ लोगों को धर्म विशेष के बारे में जानकारी दी जा रही थी. किसी को स्वास्थ्या लाभ, किसी को शिक्षा तो किसी को पैसों का लालच देकर बुलाया गया था. पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढे़ं: ‘साहब अभी हम जिंदा हैं, क्यों मार दिया?’, छतरपुर में पंचायत सचिव ने 3 लोगों को कागजों पर ‘मृत’ दिखाया, लापरवाही पर सस्पेंड

ज़रूर पढ़ें