MP News: मुरैना में यातायात नियमों की अनदेखी! ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से वसूले 21 लाख

Mp News: यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने पिछले दो वर्षों में बड़ा अभियान चलाया.

ई-रिक्शा चालकों के चालन

MP News: मुरैना शहर में बिना नंबर, बिना फिटनेस और यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने पिछले दो वर्षों में बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई, वहीं कई मामलों को कोर्ट तक भेजा गया. इसके बावजूद शहर में नियमों की अनदेखी लगातार जारी है, जिससे यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं.

ई-रिक्शा चालकों से वसूला 21 लाख रुपये जुर्माना

जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्षों में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा चालकों से करीब 21 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना और बिना दस्तावेज वाहन संचालन जैसी अनियमितताएं सामने आईं.

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 549 ई-रिक्शा प्रकरण कोर्ट में पेश किए गए, जिनमें करीब 10 लाख 98 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई. वहीं सड़क पर चल रहे 2298 ई-रिक्शाओं से समन शुल्क के रूप में लगभग 10 लाख 91 हजार रुपये वसूले गए.

समझाइश के बाद भी नियमों का पालन नहीं

ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि लगातार समझाइश और कार्रवाई के बावजूद कई चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. व्यस्त मार्गों पर ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण जाम की स्थिति भी बन रही है. पुलिस ने आगे भी विशेष अभियान जारी रखने की बात कही है.

714 ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई

ओवरलोड और नियम उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों पर भी कार्रवाई की गई. पिछले दो वर्षों में 714 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढे़ं- MP News: पेयजल संकट को लेकर नगरवासियों का प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी

ज़रूर पढ़ें