‘नहीं तो सड़ जाएगी डेडबॉडी’, भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की फैमिली को चिट्ठी लिखकर चेताया!
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत
Bhopal: भोपाल के रिटार्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने एम्स में रखे ट्विशा शर्मा के शव की सड़ने की आशंका जताते हुए भोपाल पुलिस ने पीड़िता के परिवार से उसके शव को अपने कब्जे में लेने का अनुरोध किया है. पुलिस के अनुसार परिजनों को जो चिट्ठी लिखी गई उसमें कहा गया है कि शव को ज्यादा दिन तक एम्स में सुरक्षित रखने की सुविधा नहीं है. अगर ज्यादा दिन तक शव को मोर्चुरी में रखा गया तो वह सड़ सकता है.
दरअसल ट्विशा शर्मा के माता-पिता ससुराल पक्ष के लोगों पर लगातार हत्या का आरोप लगा रहे है. साथ जब तक ट्विशा को न्याय नहीं मिल जाता तब अंतिम संस्कार करने से मना कर रहे हैं. इस बीच भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा को माता-पिता को चिट्ठी लिखकर शव को कब्जे में लेने का अनुरोध किया है.
चिट्ठी में इस बात का जिक्र
पुलिस की चिट्ठी में इस बात का जिक्र किया गया है कि भोपाल भोपाल एम्स की मोर्चरी में -4 डिग्री सेल्सियस तापमान है. शव को सड़ने से बचाने के लिए -80 डिग्री सेल्सियस पर रखना जरूरी है. यह सुविधा भोपाल एम्स में उपलब्ध नहीं है. कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बुधवार को ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा को लिखे पत्र में ये भी बताया कि शव का पोस्टमार्टम 13 मई को किया जा चुका है.
पुलिस ने अपने पत्र में लिखा कि…
पुलिस ने अपने पत्र में लिखा कि एम्स अधिकारियों ने 18 मई को पुलिस को सूचित किया था कि शव को सड़ने से बचाने के लिए आदर्श रूप से उसे माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखा जाना चाहिए, और ये सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. शव लंबे समय से मोर्चरी में पड़ा है, इसलिए उसके सड़ने की प्रबल संभावना है. इसलिए हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप शव को अपने कब्जे में ले लें.
ट्विशा के पिता का बयान
इस मामले पर ट्विशा के पिता का भी बयान सामने आया है. पिता का कहना है कि इसी का ही डरता था कि शव डीकंपोज ना हो जाए. यह बहुत कुछ छुपाना चाहते हैं. जो न्याय के रक्षक थे वह भक्षक बन गए. पुलिस कमिश्नर और एसआईटी टीम के अधिकारियों ने गलती माना कि उनसे जांच में गलती हुई है. सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने के लिए हम हाई कोर्ट जाने वाले हैं, हम बेल का विरोध करते हैं.
ये भी पढे़ं- ‘पैसे के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया…समर्थ गालियां देता था’, ट्विशा शर्मा के माता-पिता की अपील न्याय मिले