दमोह में फर्जी MBBS डिग्री धारक गिरोह का भंडाफोड़, मरीजों की जिंदगी से हो रहा था खिलवाड़, 3 फर्जी डॉक्टर पकड़े गए

इसके पहले फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़ हुआ था. दमोह के मिशन हॉस्पिटल में कथित डॉक्टर एन जॉन केम पकड़ा गया था. जिसकी कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री फर्जी पाई गई थी.
Two doctors holding fake degrees were arrested in Damoh.

दमोह में फर्जी डिग्री धारक 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए.

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में एक बार फिर फर्जी डॉक्टर्स के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. सुभाष कॉलोनी स्थित संजीवनी क्लिनिक में दो कथित डॉक्टर्स गिरफ्तार किए गए हैं. दोनों एमबीबीएस की डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे थे. लेकिन जब जांच की गई तो दोनों की डिग्रियां फर्जी निकलीं. जिसेक बाद दोनों पर केस दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.

CHMO की रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

दमोह एसपी आनंद कलादगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष कॉलोनी स्थित संजीवनी क्लिनिक में 2 कथित डॉक्टर फर्जी डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे थे जिसके बाद सीएमएचओ ने जांच की. इस जांच में पाया गया कि उनकी डिग्री फर्जी है. जिसके बाद दोनों पर मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक तीसरे फर्जी डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एक साल में दूसरी बार फर्जी डॉक्टर गैंग का भंडाफोड़

दमोह में ऐसा पहली बार नहीं है, जब फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़ हुआ हो. इसके पहले फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़ हुआ था. दमोह के मिशन हॉस्पिटल में कथित डॉक्टर एन जॉन केम पकड़ा गया था. जिसकी कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री फर्जी पाई गई थी. हालांकि अभी वह डॉक्टर जेल में बंद हैं.

वहीं लगातार सामने आ रहे फर्जी डॉक्टर्स के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘दारू बदनाम कर दी…’ अर्धनग्न होकर फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स का डांस; DAVV के हॉस्टल में उत्पात मचाने वालों को मिलेगी सजा

ज़रूर पढ़ें