Ujjain News: ‘शाम 6 बजे टॉवर चौक बम से उड़ा दूंगा’, पाकिस्तान से आया धमकी भरा फोन, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Ujjain bomb threat: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर की सबसे व्यस्त जगह टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली. आइए जानते पूरा मामला.
Ujjain news

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Ujjain bomb threat: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर की सबसे व्यस्त जगह टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि ये धमकी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आई थी. इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि शाम के 6 बजते ही उज्जैन के टॉवर चौक को बम से उड़ा दूंगा.

शाम 4.30 बजे धमकी भरा आया संदेश

एक स्थानीय फोटोग्राफर अजय पटेल के मोबाइल फोन पर पाकिस्तानी नंबर से शाम करीब 4.30 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया. इस मैसेज में लिखा हुआ था कि शाम 6 बजे टॉवर चौक बम से उड़ा दूंगा. नाम लिखा था मोहम्मद मुश्ताक, जो खुद को देश का एजेंट बता रहा था. अजय पटेल ने घबराने की जगह फौरन इस घटना की सूचना माधव नगर पुलिस को दी.

एक्टिव मोड में आ गया प्रशासन

सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया और अजय के फोन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. एक तरफ टॉवर चौक पर बम स्क्वॉड का सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया, दूसरी तरफ कॉलर से इनपुट निकालने की कोशिश के साथ ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही.

उसी नंबर पर आया आखिरी मैसेज

देर रात जब पूरा पुलिस महकमा इस धमकी भरे कॉल की पड़ताल में जुटा हुआ था तभी देर रात उसी नंबर पर आखिरी मैसेज आया-मैसेज में लिखा हुआ था-भाई प्रैंक कर रहा था. इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने कॉल कर जानकारी लेने की कोशिश की, तो दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया और बातचीत बीच में ही समाप्त कर दी.

ये भी पढ़ेंः पति की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में पत्नी ने मायके में मौत को लगाया गले, 5 साल पहले हुई थी शादी

ज़रूर पढ़ें