MP Weather: आलीराजपुर में तपती धूप के बीच सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचने को मजबूर ग्रामीण महिलाएं, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

MP Weather: जिले के कई इलाकों में ग्रामीण महिलाएं सब्जी बेचने के लिए खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे बैठकर सब्जियां बेचते नजर आ रही हैं.
Rural women forced to sell vegetables in the scorching sun

धूप में सब्जी बेचने को मजबूर ग्रामीण महिलाएं

रिपोर्ट – मनीष अरोडा

MP Weather: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और दोपहर के समय सड़कें मानो आग उगल रही हों. ऐसे हालात में भी रोज़ी-रोटी की मजबूरी ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर रही है. जिले के कई इलाकों में ग्रामीण महिलाएं सब्जी बेचने के लिए खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे बैठकर सब्जियां बेचते नजर आ रही हैं.

पीने के पानी की व्‍यवस्‍था तक नहीं

सिर पर चिलचिलाती धूप, नीचे तपती सड़क और आसपास कहीं भी छांव का नामोनिशान नहीं. मजबुरी में कहीं छाते की छांव तो कहीं खूले आसमान के नीचे बैठकर सब्जी बेचने को मजबूर हैं. इन विक्रेताओं के पास न तो बैठने के लिए उचित व्यवस्था है और न ही गर्मी से बचाव के लिए कोई साधन है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन स्थानों पर पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है. इसके बावजूद वे मजबूरी में अपना काम जारी रखते हैं, क्योंकि यही उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा है.

सब्जी विक्रताओं को नहीं किसी तरह की राहत

स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक इन सब्जी विक्रेताओं के लिए किसी तरह की राहत या सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है. न तो अस्थायी शेड बनाए गए हैं और न ही पानी के प्याव की व्यवस्था की गई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन थोड़ी सी भी पहल करे, जैसे छांव के लिए टेंट या शेड और पीने के पानी की व्यवस्था, तो उन्हें इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है और इन जरूरतमंद लोगों के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं. फिलहाल, तपती धूप में सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचते ये ग्रामीण महिलाऐ अपने हालात से जूझते हुए नजर आ रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

वहीं आपको बता दें कि इस भीषण गर्मी में स्वास्थ विभाग ने भी लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने ओर ज़रुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की एडवाइजरी जारी की है. आलीराजपुर सीएमएचओ डॉ राजेश अतूलकर ने नागरिकों से कहा है की अगर धूप में घर से बाहर निकले तो मूंह पर कपडा बांधकर आंखों में चश्मा लगा कर निकले ज्यादा जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले पानी ज्यादा पीए जिससे स्वास्थ पर कोई प्रभाव ना पड़े.

ये भी पढे़ं- देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जल संकट! 3 किमी दूर से लेकर आ रहे पानी, दुकान बंद कर टंकियों पर उमड़ रही भीड़

ज़रूर पढ़ें