आवारा कुत्ते ने काटा, अब महिला लोगों को काटने दौड़ रही, निकालती है अजीब आवाजें; पानी देखकर भागती है दूर

पूरन ऊंईके ने बताया कि मेरी सास जगवती को इसी साल जनवरी में आवारा कुत्ते ने काट लिया था. लेकिन 3 महीने बाद अब मेरी सास कुत्ते जैसी हरकत करने लगीं.
In Chhindwara, after being bitten by a dog, the woman started biting people.

छिंदवाड़ा में कुत्ते के काटने के बाद महिला ने लोगों को काटना शुरू कर दिया.

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन महीने पहले एक महिला को कुत्ते ने काटा था. अब महिला लोगों को काटने के लिए दौड़ रही है. महिला अब कुत्ते की तरह ही व्यवहार कर रही है. पानी देखते ही दूर भाग जाती है और अजीब-अजीब आवाजें निकालती है. महिला की हरकत को देखकर हर कोई दंग रह गया है. वहीं महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

आसपास के लोगों को महिला से डर लगने लगा

पूरा मामला तामिया विकासखंड की अतरिया टिपाखेड़ा गांव का है. यहां 3 महीने पहले जगवती(50) को एक कुत्ते ने काट लिया था. कुछ दिनों तक महिला ठीक रही, लेकिन फिर वह लोगों को काटने दौड़ने लगी. महिला इतनी आक्रामक हो गई है, आसपास के लोगों को महिला के पास जाने से डर लगने लगा. महिला की हालत खराब होने के बाद परिवार के लोग उसे तामिया स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों द्वारा महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन ना लगवाने से महिला की हालत बिगड़ गई.

झाड़-फूंक करवाने के चक्कर में बिगड़ गई हालत

पूरन ऊंईके ने बताया कि मेरी सास जगवती को इसी साल जनवरी में आवारा कुत्ते ने काट लिया था. लेकिन हमने उनका इलाज हॉस्पिटल में नहीं करवाया था. सिर्फ झाड़-फूंक करवाने के लिए गांव में ही करवाई थी. लेकिन 3 महीने बाद अब मेरी सास कुत्ते जैसी हरकत करने लगीं. परिजनों ने कुत्ता काटने को गंभीरता से नहीं लिया था. बताया जा रहा है कि पानी को देखकर महिला दूर भागने लगी तथा कुत्तों की तरह गतिविधियां करने लगी. परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही महिला लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी.

डॉक्टर बोले- कुत्ते के काटने पर लापरवाही ना करें

वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि महिला में रेबीज के लक्षण लगते हैं. महिला की हालत गंभीर है. जांचें की जा रही हैं. महिला का इलाज जारी है. डॉक्टर्स ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कभी भी कुत्ते के काटने पर लापरवाही ना बरतें. डॉक्टर को दिखाएं और एंटी रैबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं. ऐसा ना करने पर बीमारी जानलेवा हो सकती है.

ये भी पढे़ं: Gold Silver Rates Today: MP में सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी, जानिए अलग-अलग शहरों का रेट

ज़रूर पढ़ें