अक्टूबर महीने में है घूमने का प्लान? इन 5 खूबसूरत जगहें करें एक्सप्लोर
Best Places To Visit In October: अक्टूबर का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहाना होने लगता है. इस महीने कई छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं, ऐसे में आप घूमने का प्लान बना सकते हैं. 2 अक्टूबर की छुट्टी के साथ आप 3 से 5 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. अगर आप कम समय में अच्छी जगह घूमना चाहते हैं तो इन पांच जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
पचमढ़ी में बारिश के बाद की हरियाली, झरने और खूबसूरत वादियां आपका मन मोह लेंगी.
बी फॉल्स, धूपगढ़, जटाशंकर गुफा और अप्सरा विहार जैसी जगहों को यहां घूम सकते हैं.
अक्टूबर में बारिश कम होने के बाद नैनीताल का मौसम ठंडा और सुहाना हो जाता है.
झील के किनारे समय बिताने के साथ आप नैनीताल की खूबसूरत पहाड़ियों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.
जैसलमेर में किले, रेगिस्तान और राजस्थान की संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलेगा.
ऊंट की सवारी, लोक संगीत और राजस्थानी खाना आपकी जैसलमेर ट्रिप को खास बना सकता है.
दिल्ली-एनसीआर से आगरा की ट्रिप कम समय में पूरी की जा सकती है, इसलिए यह लॉन्ग वीकेंड के लिए अच्छा ऑप्शन है.
अक्टूबर में आगरा जाकर आप ताजमहल के साथ लाल किला और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं.
अक्टूबर की छुट्टियों में अमृतसर जाकर धार्मिक स्थलों के साथ शहर की संस्कृति को भी करीब से जान सकते हैं.
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के साथ जालियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर घूमने का प्लान बना सकते हैं.