चेपॉक के आसमान में चमका MS DHONI का नाम, CSK के ड्रोन शो ने जीता फैंस का दिल, सामने आई तस्वीर

CSK Dhoni Drone Show Photos: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान के सम्मान में खास ड्रोन शो किया. माही और सीएसके की बीच का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है. धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच बार सीएसके को चैंपियन बनाया है. अब उनके संन्यास के बाद सीएसके ने उनके सम्मान में चेपॉक स्टेडियम में शानदार ड्रोन शो आयोजित किया. इस दौरान आसमान में धोनी का चेहरा और 'थाला फॉरएवर' का मैसेज नजर आया. देखिए इस खास पल की शानदार तस्वीरें.

ज़रूर पढ़ें