Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बर्बाद हो सकता है वैवाहिक जीवन
बेडरूम में भोलकर भी न रखें चीजें
Vastu Tips: बेडरूम घर की वह खास जगह है जहां हम दिनभर की थकान मिटाकर सुकून और शांति पाते हैं. वास्तु शास्त्र कहता है कि पति-पत्नी के लिए यह कमरा केवल सोने के लिए नहीं, बल्कि आपसी प्यार और तालमेल को गहरा करने का स्थान भी है. हालांकि, कई बार हम अनजाने में बेडरूम में ऐसी चीजें रख देते हैं जो रिश्तों में तनाव और दूरियां पैदा कर सकती हैं. ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं, जिससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए खुशहाल रिश्ते के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि बेडरूम में किन चीजों को रखना गलत माना जाता है.
आईना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में बिस्तर के ठीक सामने आईना लगाना अशुभ होता है. मान्यता है कि सोते समय पति-पत्नी की परछाई आईने में दिखने से आपसी तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं. यदि आईना वहां से हटाना मुमकिन न हो, तो सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक देना बेहतर होगा.
कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इनसे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा पति-पत्नी के बीच अनबन और तनाव पैदा कर सकती है, जिससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं.
धार्मिक चीजें न रखें
वास्तु के अनुसार, पति-पत्नी के बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें या मंदिर नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में कलह और परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए, बेडरूम में भगवान की मूर्ति या फोटो लगाने से बचना चाहिए.
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखने से बचें
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में टीवी, लैपटॉप या ज्यादा मोबाइल रखने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे राहु का प्रभाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इनका रेडिएशन नींद और मानसिक शांति खराब करता है, जिससे पति-पत्नी के आपसी बातचीत और रिश्तों में दूरी आने लगती है.
इन चीजें को भी बेडरूम में न रखें
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में बहते पानी की तस्वीर, फव्वारा, कबाड़ या टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए. ये चीजें कमरे में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, जिससे घर की शांति और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.