Neechbhang Rajyog 2026: 11 अप्रैल से बन रहा नीचभंग राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसे में होगा जबरदस्त फायदा
नीचभंग राजयोग
Neechbhang Rajyog 2026: हिंदू धर्म में वैदिक ज्योतिष को विशेष महत्व दिया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर से समय-समय पर कई शुभ और प्रभावशाली योग बनते हैं, जिनमें नीचभंग राजयोग को बेहद शक्तिशाली माना जाता है. जब कोई ग्रह अपनी नीच राशि में होने के बावजूद विशेष परिस्थितियों के कारण प्रभावी हो जाता है, तब यह योग बनता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 11 अप्रैल 2026 को यह योग बनने जा रहा है, जब बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे.
मीन राशि के स्वामी गुरु कुंडली केंद्र भाव में रहेंगे
सामान्यतः मीन राशि में बुध कमजोर माने जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है क्योंकि मीन राशि के स्वामी गुरु कुंडली के केंद्र भाव में रहेंगे. इस वजह से बुध की कमजोरी दूर होकर शुभ प्रभाव पैदा होगा. इसका असर खास तौर पर करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन की प्रगति पर देखने को मिलेगा. यह योग न केवल धन लाभ के अवसर बढ़ाता है, बल्कि रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के संकेत भी हैं. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है और निवेश से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर में उन्नति के अवसर लेकर आएगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और अच्छे परिणाम सामने आएंगे. किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है. साथ ही घर या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. नई नौकरी मिलने या किसी बड़े समझौते के फाइनल होने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं होगा. खासकर साझेदारी में किए गए काम और व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है. पहले किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है. विदेश में नौकरी या अवसर मिलने के भी योग बन रहे हैं. इसके अलावा प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है.
ये भी पढे़ं- April 2026 Vivah Muhurat: 15 अप्रैल से शुरू होगा शादी-ब्याह का सीजन, जानें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)