करवा चौथ पर वाइफ को कराएं स्पेशल फील, बडे़ गिफ्ट नहीं इन छोटी-छोटी चीजों से करें इंप्रेस
सांकेतिक तस्वीर
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पति-पत्नी के अटूट बंधन का प्रतीक है. महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को करती हैं. ऐसे में इस व्रत के पहले से ही महिलाएं छोटी-बड़ी सभी चीजों को लेकर न जाने कब से तैयारियां शुरू कर देती हैं. करवा चौथ के दिन सूर्योदय के समय पर सरगी खाई जाती है और इसके बाद करीब 13 घंटे तक बिना पानी पिए निर्जला व्रत रखती है. इस व्रत को महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर पूरा करती है.
महिलाएं करवा चौथ का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करती है. ऐसे में पति का भी एक फर्ज होता है कि वे अपनी पत्नी को करवा चौथ पर बड़े गिफ्ट की जगह उनके लिए छोटे-छोटे एफर्ट लगाएं, जिससे पत्नी के चेहरे पर मुस्कान आ सके. आप भी यदि अपनी वाइफ के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं तो जानिए कैसे करवा चौथ पर उन्हें स्पेशल फील कराया जाए.
अक्सर कहा जाता है कि महंगे गिफ्ट, लग्जरी ट्रिप और बड़े होटलों में खाना खिलाने से पत्नी के चेहरे पर खुशी आती है. लेकिन हम इन सब बातों में उन छोटी-छोटी चीजों को करना भूल जाते हैं, जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाती है और हमेशा दोनों के बीच नयापन बनाए रखती है. साल में एक बार आने वाला करवा चौथ का व्रत रिश्ते को मजबूती देने के लिए बेहत खास होता है.
सुबह पत्नी को विश करें
करवा चौथ के दिन अपनी वाइफ को स्पेशल फील कराने की शुरूआत सुबह उठने के साथ ही कर दें. सुबह सबसे पहले अपनी पत्नी को करवा चौथ के लिए बधाई दें. यदि आप करना चाहे तो पत्नी को हाथों से एक लेटर लिख कर दें दें, इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा.
तैयार होने पर वाइफ की तारीफ करें
करवा चौथ के दिन अपने पार्टनर की तारीफ करना न भूलें. क्योंकि इस दिन पत्नी अपने पूरे एफर्ट के साथ सोलह श्रृंगार करती है और शाम में दुल्हन की तरह तैयार होती है वे चाहती है कि जब वे तैयार होकर आए तो उनका पार्टनर उनकी तारीफ करें. ऐसे में आप उनकी तारीफ करना बिल्कुल भी न भूलें.
पत्नी की सभी कार्मों में मदद करें
करवा चौथ के दिन सरगी बनाने से लेकर शाम को बनने वाले खाने तक अपनी वाइफ के सभी छोटे-बडे कार्मों में मदद करें. इस मदद से उनको न केवल अच्छा महसूस होगी, बल्कि काम के बीच आराम भी मिलेगा और व्रत के समय कमजोरी-थकान कम लगेगी.
पसंद का खाना बनाए या बाहर का प्लान करें
करवा चौथ का व्रत पत्नी पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं. ऐसे में आप केवल पानी पीलाने तक ही अपने प्यार को सीमित नहीं करें, बल्कि उन्हें अपने हाथों से खाना भी खिलाएं. अगर आप चाहे तो अपनी वाइफ की पंसद की डिश भी बनाए और यदि आप अपनी फैमिली से दूर रहते हैं तो इस दिन बाहर डिनर का प्लान भी कर सकते हैं.
पहले करवा चौथ व्रत को स्पेशल बनाएं
हर एक कपल के लिए शादी के बाद वाला करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है. इस दिन को कपल सालों साल तक याद रखते हैं. ऐस में आप अपने पार्टनर के साथ अपनी पुरानी यादे भी ताजा करें, जैसे पुराने एल्बल दिखाएं, तस्वीर देंखे, उनकी पंसद की मूवी देखे, इससे दोनों का अच्छा टाइम साथ में बीतेगा और ये दिन आपकी लाइफ में खास बन जाएगा.
ये भी पढे़ं- Karwa Chauth 2026: MP के इस जिले में सबसे पहले चमकेगा चांद, अपने-अपने शहर की नोट कर लें ये टाइमिंग