Panchak Yog 2026: 22 जुलाई को आसमान में बड़ा बदलाव, मंगल-वरुण का दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

22 July Rashi Effect: मंगल की तेज ऊर्जा और वरुण के भावुक स्वभाव के मिलने से कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव और अचानक होने वाले खर्चों का सामना करना पड़ सकता है
panchak yog 2026

पंचक योग 2026

Mangal Varun Rare Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले कोण बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. 22 जुलाई 2026 को एक ऐसी ही खास स्थिति बनने जा रही है, जब ऊर्जा और गुस्से के प्रतीक ‘मंगल’ ग्रह का सामना अध्यात्म और कल्पना के प्रतीक ‘वरुण’ ग्रह से होगा. इस दिन ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री के विशेष कोण पर होंगे, जिससे ज्योतिष में एक खास पंचक योग बनेगा.

मंगल की तेज ऊर्जा और वरुण के भावुक स्वभाव के मिलने से कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव और अचानक होने वाले खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कुछ चुनिंदा राशियों के लोगों को इस समय बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने और सावधान रहने की जरूरत है.

मिथुन राशि

इस समय आपके पैसों और काम-काज में उतार-चढ़ाव आ सकता है. लॉटरी, सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से बिल्कुल दूर रहें, नुकसान हो सकता है. रिश्तों में भ्रम पैदा होने से पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है. इसलिए आपस में खुलकर और साफ बातचीत करें.

कन्या राशि

आपको अपनी सेहत और छुपे हुए दुश्मनों से सावधान रहना होगा. काम के दबाव से मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है. खान-पान का ध्यान रखें और गाड़ी धीरे चलाएं. ऑफिस में विरोधी आपका क्रेडिट छीनने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं गुप्त रखें.

धनु राशि

इस दौरान आप बिना बात के तनाव और उलझन महसूस कर सकते हैं. जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. दफ्तर के साथियों या परिवार के लोगों से बहस हो सकती है. गुस्से और अपनी बोली पर काबू रखें, नहीं तो बनते काम बिगड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें-Mrityu Panchak 2026: मृत्यु पंचक में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां

कुंभ राशि

आपको अपने खर्चों और सोच पर लगाम लगानी होगी. अचानक सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है. आप छोटी बातों को दिल से लगाकर परेशान हो सकते हैं. मन को शांत रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा जरूर लें.

ज़रूर पढ़ें